Subrat Pathak

मुलायम के बेटे न होते, तो जिला पंचायत भी न होते अखिलेश : सुब्रत पाठक

889 0
कन्नौज। कन्नौज में सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सपा पार्टी गुंडों की संरक्षक है। अखिलेश यादव अगर मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के बेटे न होते तो मुख्यमंत्री दूर की बात है वह जिला पंचायत सदस्य भी न होते। “

मुरादाबाद में पत्रकारों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर मुकदमा दर्ज होने पर सपा-बीजेपी में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है।

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने ठठिया में आयोजित हुए कार्यक्रम में अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सपा पार्टी गुंडों की संरक्षक है। आजम खान से बड़ा गुंडा कोई नहीं है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के बेटे न होते तो मुख्यमंत्री दूर की बात है शायद जिला पंचायत सदस्य भी न होते।”

जालौन: शराब माफियाओं को पकड़ने गए सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा

सांसद सुब्रत पाठक ने सीएम योगी के लैपटॉप वितरित न करने के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि “सीएम योगी क्या जानते हैं, क्या नहीं जानते हैं, लेकिन अखिलेश से ज्यादा जानते हैं। योगी साधारण गरीब परिवार में पैदा हुए है। योगी बगैर संरक्षण के आज यहां तक पहुंचे है। वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अगर मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) के बेटे न होते तो यूपी के मुख्यमंत्री दूर की बात है, वह जिला पंचायत सदस्य भी नहीं होते।”

‘पहले अखिलेश यादव का नाम अखिलेसुद्दीन था’

सांसद सुब्रत पाठक ने योगी के नाम बदलने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि “पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम अखिलेसुद्दीन था, लेकिन योगी जी ने बदल कर अखिलेश(Akhilesh Yadav) कर दिया।”

समाजवादी पार्टी गंडों की सरंक्षक

सांसद ने हमला बोलते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी गुंडों के साथ है। गुंडों की संरक्षक है। आजम खान से बड़ा गुंडा कोई नहीं है। आजम खान ने सत्ता रहते हुए गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है। जनता उनके अत्याचारों को नहीं भूली है। जमीनों पर कब्जा करने की वजह से आजम पर मुकदमा लगे हैं। अखिलेश अत्याचारी का समर्थन कर रहे है यह उनका चरित्र है।

Related Post

WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी…
CM Yogi

बाढ़ बचाव के सारे कार्यक्रम 15 जून तक पूर्ण कराएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश…
cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए

Posted by - November 24, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) के तहत मुख्यमंत्री…
कांग्रेस का सत्याग्रह

नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह है आज, राहुल-प्रियंका ने लोगों से की ये अपील

Posted by - December 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह…
Liquor

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशों को हो रहा पालन, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Posted by - April 29, 2024 0
लखनऊ : लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए राज्य निर्वाचन…