72वां कान्स फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू, कंगना रनौत का होगा ऐसा अंदाज

1020 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत हो रही है। 1946 से शुरू हुए मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल को इस साल 72 साल पूरे हो गए हैं। इस बार यह 14 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा और इसमें दुनियाभर की 21 फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

ये भी पढ़ें :-बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का जन्मदिन आज, जानें कब से कैरियर की शुरुवात 

आपको बता दें हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। कंगना रनौत भी फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कंगना कान्स में साड़ी पहनकर पहुंचेंगी। अपने लुक को लेकर कंगना रनौत ने कहा, ‘जो कपड़े मैं पहनूंगी उनमें ड्रामा होगा। मैं एक एक्ट्रेस ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर होंगी। उसी वक्त मैं अपने लुक से अपने कारीगरों को और हमारे रिच कल्चर और विरासत को प्रदर्शित करूंगी।

कंगना रनौत

ये भी पढ़ें :-विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन पर साधा निशाना, ”प्लीज सर, देश को मत बांटो’ 

जानकारी के मुताबिक आज से शुरु होने वाला कान्स फेस्टिवल फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। ये 72वां कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा, जो 11 दिनों तक चलेगा। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस कान्स फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Related Post

देव शर्मा और स्मृति कश्यप अभिनीत फिल्म आ भी जा ओ पिया का पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ

Posted by - March 12, 2020 0
अभिनेता देव शर्मा, जिन्होंने 2014 में सुपरहिट फिल्म यारियां से अपने अभिनय की शुरुआत की, और हीरोपंती और मुज़फ़्फ़रनगर जैसी…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, बेल पर सुनवाई कल

Posted by - September 22, 2020 0
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की…