पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट

कंगना की बहन रंगोली ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट चलाने की जताई इच्छा

866 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने पीएम नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर करने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल पीएम मोदी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उनको प्रेरित करने वाली महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंपना चाहते हैं, जिसके बाद रंगोली ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट हैंडिल करने को कहा है।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1234760385070276608

रंगोली ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी प्लीज आपके आलोचकों को कुछ खरी-खोटी सुनाने का मन है। प्लीज मौका दो। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट किया था कि रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर विचार कर रहे हैं। इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस पर तस्वीर साफ की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वो 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे

मंगलवार दोपहर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वो 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनके जीवन और कार्य उनको प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इससे उन्हें लाखों लोगों को प्रेरणा देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पीएम ने ऐसी महिलाओं से अपनी कहानियों को साझा करने की अपील भी की है।

एक प्रधानमंत्री के रूप में उनकी विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए

बता दें कि कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखर समर्थक रही हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अपने मेहनत के बल पर ऊपर उठे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के असली हकदार हैं। लोगों ने उन्हें अपने प्रधानमंत्री के रूप में वोट दिया है। एक प्रधानमंत्री के रूप में उनकी विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

बता दें कि इस समय कंगना एएल विजय की फिल्म “थलाइवी” की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की कहानी पर आधारित है। फिल्म मे जयललिता को एक अभिनेता से एक राजनेता बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म को विष्णु वर्धन इडुरी और शैलेश आर सिंह द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज़ होगी।

Related Post

बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - October 31, 2020 0
राजनीति डेस्क.   मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये. प्रत्याशी…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted by - December 31, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने…