Kangana shared a beautiful view home

कंगना ने शेयर किया अपने पुश्तैनी घर और गार्डन का खूबसूरत नजारा

1335 0

मुंबईः कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनौत आज-कल अपने मनाली स्थित घर में परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने सुशांत मौत मामले में खुले तौर पर मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाई हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने कई बड़े एक्टर-प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर्स को निशाने पर ले चुकी हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1293544717414625281

एक्ट्रेस की टीम ने यह वीडियो शेयर करते हुए कंगना के पुश्तैनी घर और गार्डन का खूबसूरत नजारा दिखाया है। जहां एक्ट्रेस की मम्मी गार्डनिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस की टीम ने कैप्शन में लिखा है- ‘मंडी में यह मेरा पैतृक घर है, मेरी मां संस्कृत की शिक्षिका थीं, लेकिन दिल से वह हमेशा एक किसान थीं। अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अकेले ही सब किचन की जरूरत की हर चीज उगा ली है। यहां उनके बगीचे की एक झलक है।’

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक बंदर का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि यह बंदर गार्डन में उगाई उनकी मां की सारी सब्जियां खा लेता है। जिसे उनकी मां को जबरन किसी तरह भगाना पड़ता है।

पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, शुक्रवार को चेन्नई के लिए होंगे रवाना

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘अरे। देखो जो अभी मुझसे मिलने आया था, वह यहां मां के किचन गार्डन के लिए आया है, लेकिन वह खाता कम है और फेंकता ज्यादा है। मां उसे एक छड़ी की मदद से दूर भगा देती हैं, जब मैंने कहा कि मां आ रही हैं तो देखो वह कैसी रिएक्शन दे रहा है।

Related Post

करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने फिटनेस के राज का ​किया खुलासा

Posted by - February 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। करीना उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अपनी…

वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास, अनुपम समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

Posted by - August 26, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया।…