कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

892 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं। कंगना ने कहा कि वह अपने समय की मशहूर एक्‍ट्रेस मधुबाला और एक्‍टर दिलीप कुमार की लव स्‍टोरी पर फिल्‍म बनाना चाहेंगी।

कंगना ने बताया कि अनुराग बसु चाहते थे कि किशोर कुमार की बाॅयोपिक में वह मधुबाला का रोल अदा करें

कंगना ने कहा कि वह मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं और उनकी इच्‍छा है कि दिलीप कुमार का किरदार आमिर खान निभाएं। कंगना ने बताया कि अनुराग बसु चाहते थे कि किशोर कुमार की बाॅयोपिक में वह मधुबाला का रोल अदा करें, जिसमें रणबीर कपूर भी अहम किरदार में थे। हालांकि, उन्‍होंने हमेशा उन फिल्‍मों से किनारा कर लिया जिसमें उन्‍हें पर्याप्‍त या मेल कैरक्‍टर जितना स्‍पेस न मिले।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1848 पहुंची, 23 लोगों की मौत

कंगना ने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्‍हें ‘संजू’ ऑफर की थी लेकिन वह छोटे रोल नहीं करना चाहती 

कंगना ने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्‍हें ‘संजू’ ऑफर की थी लेकिन उन्‍होंने इसे करने से इनकार कर दिया क्‍योंकि वह छोटे रोल नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि मैं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ सिर्फ तब काम करूंगी जब उनके ऑपोजिट मेरा भी बराबर रोल हो। कंगना ने कहा कि मैं रणबीर कपूर के साथ ‘अभिमान’ जैसा कुछ करना चाहूंगी जो शादीशुदा जोड़े की कहानी थी। रणवीर सिंह की एनर्जी काफी ज्‍यादा है, ऐसे में मैं उनके साथ ‘अ स्‍टार इज बॉर्न’ जैसी फिल्‍म करना पसंद करूंगी।

Related Post

टॉपर कर्णिका मिश्रा

एमपी शिक्षा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट : कर्णिका मिश्रा मां से प्रेरणा लेकर बनी टॉपर

Posted by - July 4, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं के शनिवार को घोषित नतीजों में छात्र-छात्रों ने कमाल किया…
rajnath singh

चमोली हिमस्खलन पर रक्षा मंत्री ने की CM धामी से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Posted by - February 28, 2025 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी हिमस्खलन के बादशुक्रवार को चमोली जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने…
Old Age Homes

वृद्धजनों का संबल और बुढ़ापे की लाठी बन रही है योगी सरकार

Posted by - November 16, 2025 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी…
cm yogi

सीम योगी ने कुश्ती दंगल के विजेताओं को किया सम्मानित

Posted by - August 2, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को गोरखपुर पहुंचने के बाद गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। अपने…