कंगना रनौत Kangana Ranaut

लव जिहाद कानून का कंगना रनौत ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

1398 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बड़ी बेबाकी से अपने विचारों को दुनिया के सामने रखती रहतीं है। बता दें कि कंगना इस समय अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कंगना भोपाल में हैं। कंगना ने मीडिया से बातचीत में लव जिहाद कानून का समर्थन करती नजर आईं हैं।

जब कंगना से इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि जो लोग धोखा खा रहे हैं यह कानून उनके लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को इस कानून से परेशानी भी हुई है, लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि कानून सिर्फ उनके लिए बने हैं, जिनको दिक्कत है।

प्रधानमंत्री की सराहनीय अपील

कंगना ने कहा कि जिनकी इंटरकास्ट मैरिज होती या हो रही हैं, उन पर यह लागू नहीं हुआ है। ये उन्हीं पर लागू है जिन्होंने प्यार या शादी के नाम पर धोखा खाया है। जो इंटरकास्ट मैरिज के नाम पर धोखा खाते हैं या कोई और फ्रॉड उनके साथ होता है, इस तरह के कानून से उन्हें सहायता मिलेगी।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  पर राजद्रोह का केस चल रहा है और इसी मामले में वह शुक्रवार 8 जनवरी को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेशी के लिए पहुंची थीं। कंगना पर अपने ट्वीट्स के जरिए नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। कहा गया है कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल बिगाड़ा है। ये तमाम आरोप कास्टिंग डायरेक्टर साहिल सईद ने लगाए हैं।

कंगना पर राजद्रोह के तहत मामला दर्जा हुआ है। इसके बाद बांद्रा कोर्ट के आदेश पर दोनों कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई और उन्हें पुलिस कार्रवाई में सहयोग के लिए कहा गया है। इस मामले को लेकर कंगना से पुलिस की लम्बी पूछताछ चली थी, जिसके बाद वह भोपाल रवाना हुईं।

Related Post

आमिर ने फैन्स से ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में काम करने के लिए नहीं मांगी, आखिर मामला क्या है?

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ट्विटर पर एक ऐसी पोस्ट कर दी है कि उन्हें माफ़ी…

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

Posted by - September 6, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां एक ओर एनसीबी और सीबीआई की जांच जोरों पर है। और इस मामले…
हम आपके हैं कौन Hum Aapke Hain Kaun

‘ हम आपके हैं कौन ’ फिल्म के 26 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की ये तस्वीर

Posted by - August 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड डायेक्टर सूरज बड़जात्या की ब्लॉक बस्टर फिल्म, ‘ हम आपके हैं कौन ‘ को बॉलीवुड की एवरग्रीन…