Kangana Ranaut

कंगना रनौत की मां ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, बोलीं- मुझे बेटी पर है गर्व

1500 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मां ने बेटी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे बेटी पर गर्व है। कंगना की मां ने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेसी है।

कंगना की मां आशा रनौत ने गुरुवार शाम को कहा कि जो महाराष्ट्र सरकार ने किया, वह निंदनीय है। मैं कठोर शब्दों में उसकी निंदा करती हूं। मुझे खुशी है कि पूरा भारत मेरी बेटी के साथ खड़ा है और लोगों का आशीर्वाद उसके साथ है। मुझे उसपर गर्व है। वह हमेशा ही सच के साथ खड़ी रही है और ऐसा ही आगे भी करती रहेगी।’ उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के साथ जुड़े नहीं थे। हम शुरुआत से ही कांग्रेसी थे, लेकिन इसके बावजूद हमें अमित शाह जी का साथ मिला। मैं मोदी जी का भी धन्यवाद करती हूं।’ इस दौरान किसी ने कहा कि अब हम मोदी जी के साथ हैं, जिसपर कंगना की मां ने भी सहमति जताई।

आशा रनौत ने बेटी कंगना को सुरक्षा दिए जाने पर कहा  कि अगर उसे सुरक्षा नहीं मिलती तो किसी को नहीं पता कि उसके साथ क्या होता।’

टूटे दफ्तर का मुआयना कर लौंटी कंगना रनौत ने फिर ट्वीट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हर हर महादेव। वीडियो में कश्मीर के डॉक्टर अग्निशेखर कंगना को आशीर्वाद दे रहे हैं। अग्निशेखर कह रहे हैं कि वे कंगना के कश्मीरी पंडितों पर फिल्म बनाने के फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही कश्मीरी पंडितों की तरफ से उन्हें आशीर्वाद भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कंगना का जितना हो सके साथ देंगे। बता दें कि कंगना ने कश्मीरी पंडितों पर फिल्म बनाने की बात कही थी।

पीएम मोदी ने लांच किया e-GOPALA ऐप, जानें इस ऐप की खासियतें?

कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है। याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

Related Post

चंपत राय

25 मार्च से श्रद्धालुओं को अयोध्या में नए स्थान पर रामलला के दर्शन होंगे : चंपत राय

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आगमी 25 मार्च चैत्र नवरात्र…
कविता कौशिक

जाम में फंसी एम्बुलेंस को देख कविता कौशिक ने ड्राइवर्स को लगाई फटकार, कहा….

Posted by - March 2, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रह कर हर एक मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी राय जाहिर करने…
Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Posted by - September 2, 2022 0
मुंबई। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ इंजॉय कर रही फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक…
amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द ही AIIMS अस्पताल से मिलेंगी छुट्टी

Posted by - August 29, 2020 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती…