kangana ranaut

कंगना रनौत ने ट्रोलर को दिया जवाब, बोलीं- धर्म पे चलो ठेकेदार मत बनो

1250 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का सुर्खियों में रहना आमबात हो चुकी है। वह हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती रहती हैं। हाल ही में कंगना एक पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने के कारण सुर्खियों में आई हैं। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें बिकिनी फोटो पर लेक्चर देते दिखाई दे रहे थे। ये बिकिनी फोटो कंगना ने बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1341700974751051777

कंगना ने ट्विटर एकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ लिखा- ‘कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी मां भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? (तुम तो डर जाओगे) और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो…. जय श्री राम।’

देखें कंगना का शेयर किया गया पोस्ट-

बता दें कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा था-, ‘गुड मॉर्निंग दोस्तों। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं, वह मेक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मेक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।’ उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा था।

Related Post

पृथ्वीराज

‘पृथ्वीराज’ से रानी ‘संयोगिता’ की झलक वायरल, देखें मानुषी छिल्लर का ये लुक

Posted by - January 23, 2020 0
मुंबई। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी अभिनेता अक्षय कुमार के…

दिल्ली के व्यवसायी ने की राज-शिल्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Posted by - September 2, 2021 0
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, लाखों रुपयों के धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के व्यवसायी…

‘वॉर’ के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की फिल्म, जानें ‘द स्काई इज पिंक’ का कलेक्शन

Posted by - October 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। ‘वॉर’ की सीधी टक्कर देने के लिये शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से…
फिल्म हेलमेट

बनारस में फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, अगले माह मुंबई में

Posted by - December 28, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म ‘हेलमेट’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग बनारस में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना…

एक्टर अभिजित लहरी ने किया एक्टिंग स्कूल लांच , एक्टिंग सीखना अब हुआ आसान

Posted by - October 31, 2019 0
एक्टर और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पास आउट एक्टर अभिजित लहरी ने अपना एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट शुरू किया हैं.…