पति की जीत पर पत्नी ने बधाई देते हुए लिखी ये बात

1475 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म जीरो की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया की जीत का एक फोटो शेयर कर ढेर सारी बधाईयां दी है। उन्होंने लिखा- ‘ क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस एतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है।’

ये भी पढ़ें :-बॉलीवुड के सुल्तान की आने वाली फिल्म का ‘टीजर’ इसदिन होगा रिलीज 

आपको बता दें केदार जाधव ने रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया था। कंगारू टीम 48.4 ओवर्स में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी और जाधव के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें :-शादी के बाद कई सेलेब्रिटीज ने बदला अपना नाम लेकिन दीपिका ने किया मना

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुईं कई दिपक्षीय सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कभी मात नहीं दी थी। ऐसे में इस यादगार जीत पर फिल्म अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने टीम को सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी है।

Related Post

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…
Katrina Kaif

सुपरहीरो फिल्म में जल्द एक्टिंग करती नजर आएंगी कैटरीना कैफ

Posted by - September 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आयेंगी। मिली जानकारी…
लियोनार्डो

फिल्म द रेवनेंट के लिए लियोनार्डो ने ये सब किया, तब जाकर मिला ऑस्कर अवार्ड

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बीते 11 नवंबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी…