काजोल का बर्थडे

लॉकडाउन में काजोल को मिली बड़ी कामयाबी, भांगड़ा कर साझा की खुशी

1042 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित तौर पर अपने वीडियो पोस्ट कर फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं। अब काजोल के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है।

काजोल ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक करोड़ फॉलोअर्स बनाने की खुशी दिखाई

उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 10 मिलियन यानी 1 करोड़ को पार कर गई है। इस खुशी में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। काजोल ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक करोड़ फॉलोअर्स बनाने की खुशी दिखाई है।

https://www.instagram.com/p/B-1UayQJpRD/?utm_source=ig_web_copy_link

काजोल के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन  दे रहे हैं

काजोल को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ढोल की थाप लेकर गली में नाचती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के लिए है, जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया, तुम्हारी काजोल। काजोल के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B9o7XO6JiIL/?utm_source=ig_web_copy_link

काजोल अपनी आखिरी बार फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं

बता दें कि हाल ही में काजोल अपनी आखिरी बार फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में काजोल के अलावा सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही था, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस एक शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ में भी दिखाई दी हैं। इस शॉर्ट फिल्म में काजोल के अलावा श्रुति हसन, नेहा धूपिया, मुक्ता बारवे, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी और यशश्विनी ड्यामा जैसी 9 एक्ट्रेस नजर आई हैं।

Related Post

CM Bhajan Lal

न्यायसंगत कर प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - January 20, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं तथा उद्योग…
Sonam

सोनम कपूर बनेंगी मां, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते शेयर की फोटो

Posted by - March 21, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। सोनम कपूर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर…
भारतीय रेलवे

ट्रेन में भी अब मिलेगा खाने को ये सब, IRCTC ने निकाला ‘खुशियों की डिलीवरी’ योजना

Posted by - December 9, 2019 0
नई दिल्ली। ट्रेनों में हर रोज अधिक से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका प्रतिदिन…

नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, बोले- यह सभी के हित में होगा

Posted by - August 3, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बार फिर जातीय गणना कराने पर जोर देते हुए कहा कि…
ममता बनर्जी

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित…