शाहिद कपूर

‘कबीर सिंह’ फिल्म का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें रिलीजिग का समय

986 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज यानी सोमावर दोपहर एक बजे रिलीज हो रहा है।कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया। फिल्म के पिछले महीने रिलीज हुए टीजर में शाहिद कपूर का कबीर सिंह लुक लोगों को खूब पसंद आया।

ये भी पढ़ें :-विवेक ओबेरॉय के बाद भोजपुरी का ये अभिनेता बनाएंगा पीएम मोदी की बायोपिक 

आपको बता दें इंटरनेट जेनरेशन के बागी बने शाहिद कपूर को कबीर सिंह में ये रोल मिलने की भी अलग कहानी है। ओरीजनल फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने पहले रणवीर सिंह को इस रोल के लिए फाइनल किया था। वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और फिल्म के निर्माता उनके लिए इंतजार करने के मूड में नहीं थे।इसके बाद शाहिद कपूर की इस फिल्म में एंट्री हुई।

ये भी पढ़ें :-मदर्स डे पर जाह्नवी को याद आई मां श्रीदेवी, शेयर की पुरानी तस्वीर 

जानकारी के मुताबिक अरसे बाद हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका बैकग्राउंड कैंपस पॉलिटिक्स है और जिसमें छात्रों के आपसी संघर्ष को रियलिस्टिक तरीके से पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म कबीर सिंह के टीजर ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। अब बारी फिल्म के ट्रेलर की है। सोमवार की दोपहर एक बजे रिलीज हो रहे फिल्म कबीर सिंह के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Post

Budget session of Parliament

भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: पीएम मोदी

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकाउंटेंट जनरल एंड डेप्युटी एकाउंटेंट जनरल कॉनक्लेव पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सीएजी…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख से बोलीं-अब तक की सुरक्षा के लिए धन्यवाद

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा है। उन्होंने अब तक…