श्रीदेवी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

मदर्स डे पर जाह्नवी को याद आई मां श्रीदेवी, शेयर की पुरानी तस्वीर

1547 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। मदर्स डे के दिन जाह्नवी को याद आई श्रीदेवी। श्रीदेवी को गुजरे एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है।श्रीदेवी को गुजरे एक साल से ज्यादा हो गए हैं। जाह्नवी कपूर ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वे मॉम श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने तस्वीर के साथ लिखा है अपनी मां को खुश रखिए, उनकी बात मानिए । उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दीजिए।

https://www.instagram.com/p/BxWMf5-Av-f/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-एवेंजर्स एंडगेम की कमाई रफ्तार हुई धीमी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को स्क्रीन पर ज्यादा मौका 

आपको बता दें इस तस्वीर में मां-बेटी दोनों ही खिलखिलाती दिख रही हैं। जाह्नवी के अपने मां के पास होने की खुशी इस फोटो में साफ दिखाई देती है। बेटी के लिए श्रीदेवी का प्यार भी उनके चेहरे पर देखा जा सकता है।वहीँ पिछला मदर्स डे जाह्नवी के लिए और भी दर्द भरा था। तब उनकी मम्मी को गुजरे सिर्फ 3 महीना हुआ था।

ये भी पढ़ें :-लोगों को जो कहना है वो कह सकते हैं। मुझे पता है मैं कौन हूं और मैं क्या कहता हूं -रणबीर कपूर 

जानकारी के मुताबिक देवी को याद करते हुए जाह्नवी कई बार कह चुकी हैं कि वह अब तक उस शॉक से उबर नहीं सकी हैं कि उनकी मां उनकी जिंदगी में नहीं हैं। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में लॉन्च हुई। जिस समय जान्हवी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी उस समय श्रीदेवी बहुत खुश थी कि उनकी बेटी बॉलीवुड में लॉन्च हो रही है।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: एक मध्यम परिवार से बॉलीवुड तक का सफर रणदीप के लिए नहीं था आसान

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।हरियाणा के रहने वाला रणदीप ने बॉलीवुड में…