John Abraham

जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान घायल, दाहिने हाथ पर लगी चोट

1390 0

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उनके हथेली पर चोट लगी है, जिसे दिखाने के लिए वह वाराणसी में चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में पहुचें हैं।

राज्य सरकार प्रदेश भाषा नीति बनाने के लिए है अग्रसर : प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

जहां डॉक्टरों ने फर्स्ट एड कर उन्हें राहत दी है। बता दें कि जॉन यहां फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते 2’ (Satyameva Jayate 2) की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता के जॉन अब्राहम के चोट लगने की खबर लगते ही उनके प्रशसंकों की भीड़ अस्पताल के बाहर लग गयी है । हालांकि तब तक जॉन अब्राहम इलाज करवा कर जा चुके थे।

जॉन अब्राहम ने आज भी फिल्‍म के कुछ हिस्सों की शूटिंग में उन्होंने भाग लिया था। इस दौरान उन्हें पास में ही स्थित हॉस्पिटल में जॉन ने डॉक्टरों को दिखाना मुनासिब समझा है ।

जॉन की हथेली पर चोट आई है। डॉक्टरों ने उनके हथेली का एक्स-रे भी किया। हालांकि एक्स-रे में किसी प्रकार का डैमेज नहीं निकला लेकिन दर्द के कारण हॉस्पिटल ने उनके हथेली पर बैंडेड बांध दी है ताकि उन्हें आराम मिल सके। जॉन ने अस्‍पताल में लगभग 1 घंटा ब‍िताया। आपको याद द‍िला दें कि ‘सत्‍यमेव जयते’ यानी इस फिल्‍म के पहले पार्ट में भी एक एक्‍शन सीन शूट करते वक्‍त जॉन अब्राहम घायल हो गए थे।

Related Post

Konkona divorced from Ranveer Shorey

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा ने रणवीर शौरी से लिया शादी के पांच साल बाद ऑफिशियली तलाक

Posted by - August 15, 2020 0
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा  और रणवीर शौरी अब ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। अलग होने के…

फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च ,15 नवंबर को ऑल इंडिया रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
हाल ही में मुंबई के रेड बल्ब स्टूडियो में फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया गया…
सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…