जिस पोस्ट को लेकर ट्विटर ने बंद किया था राहुल गांधी का अकाउंट, अब फेसबुक-इंस्टा ने भी किया ब्लॉक

770 0

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर हुई थी।बता दें कि एनसीपीसीआर ने मंगलवार को ही बताया था कि दोनों प्लेटफॉर्म ने राहुल को इस पोस्ट को खुद से हटाने की चेतावनी भी दी थी। फेसबुक ने बताया था कि पोस्ट किशोर न्याय कानून, 2015 की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 288ए के तहत गैरकानूनी है।

एनसीपीसीआर ने पिछले हफ्ते ही फेसबुक से कहा था कि वह रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे। इससे पहले एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद कर दिया था।

एनसीपीसीआर ने कहा कि ये वीडियो जेजे एक्ट का उलंघन है।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल  पर कार्रवाई होनी चाहिए। एनसीपीसीआर ने फेसबुक इंडिया (ट्रस्ट एंड सेफ्टी) के प्रमुख को पत्र लिखते हुए 17 अगस्त को 5 बजे से पहले वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए कार्रवाई को लेकर जानकारी देने को कहा है।

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

बता दें कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट इसी वीडियो को लेकर सस्पेंड किया जा चुका है।  इस वीडियो में वह अपनी कार में रेप पीड़िता के परिवार से मिलते हुए दिख रहे हैं. राहुल गांधी पिछले कई दिनों से ट्विटर पर कोई ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं।  विपक्ष और कांग्रेस इसे लेकर ट्विटर और सरकार पर हमलावर है।

Related Post

PM Modi- CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी में हुआ भावपूर्ण पत्रों का आदान-प्रदान

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे

पीओके पर सेनाध्यक्ष की दो टूक-संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को दिल्ली में पहली बार मीडिया से मुखातिब…
Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…
CM Yogi

बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां

Posted by - January 20, 2024 0
बुलंदशहर । आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार…