आजसू की सातवीं सूची जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: आजसू की सातवीं सूची जारी, सुफल मरांडी महेशपुर से मैदान में

920 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी (आजसू) ने मंगलवार को अपने उम्‍मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है। सुदेश महतो ने हाल ही में दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को टिकट दिया है। झामुमो छोड़कर आजसू में शामिल होने वाले पूर्व विधायक सुफल मरांडी को महेशपुर तथा मो. ताजुद्दीन को राजमहल से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, गैबलियल हेम्ब्रम को बरहेट, स्टेफी टेरेसा मुर्मू को जामा, संतोष पासवान को देवघर, सत्यनारायण दास को जमुआ तथा अर्जुन बैठा को गांडेय से उम्मीदवार बनाया है।

लोहरदगा: अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

इसी के साथ एडीए गठबंधन के तहत 17 सीटों की दावेदारी पर बात नहीं बनने के बाद यह पार्टी अब तक 47 सीटों पर अपना उम्मीदवार दे चुकी है। सुफल मरांडी, अकील अख्तर तथा मो. ताजुद्दीन राजा के बाद तीसरे ऐसे नेता हैं जो झामुमो छोड़कर आजसू में शामिल हुए हैं। स्टेफी टेरेसा मुर्मू जामा विधानसभा क्षेत्र की हैं। दोनों नेता बीते सोमवार को आजसू में शामिल हुए हैं।

 

Related Post

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सख्ती

Posted by - November 29, 2021 0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variants) को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर…