बीजेपी का लोजपा ने छोड़ा साथ

झारखंड : बीजेपी को आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने छोड़ा साथ

929 0

नई दिल्ली। बीजेपी को झारखंड में एक के बाद एक लगातार झटके मिल रहे हैं। पहले भाजपा की सहयोगी आजसू ने साथ छोड़ा। अब लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने घोषणा की है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

इसकी घोषणा मंगलवार को लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई ने निर्णय लिया है कि हम राज्य की 50 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी।

पासवान ने स्पष्ट किया कि झारखंड में लोजपा इस बार ‘टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों’ को स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

इससे पहले भाजपा की सहयोगी आजसू ने बिना बीजेपी से बात किए 12 सीटों पर उम्मीदवारों उतार दिया है। इनमें तीन सीटों पर भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Related Post

इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक'

सिर्फ 2 हजार रुपये का डाउन पेमेंट ​कर खरीदें बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘चेतक’

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। 80 के दशक का मशहूर स्कूटर ब्रांड बजाज चेतक इलेक्ट्रिक अवतार में एक बार फिर से बाजार में…

महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, इन मुद्दों का जिक्र

Posted by - October 12, 2019 0
महाराष्ट्र ।शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो लॉन्च करने…