jal deepawali

पानी सप्लाई से जुड़े गांवों में बंटी मिठाई, एक-दूसरे को दी बधाई

472 0

लखनऊ। 20 अक्टूबर दीपावली से तीन दिन पहले ही यूपी के सैकड़ों गांव गुरुवार को दीयों की रोशनी में नहा उठे। लगभग 51 लाख ग्रामीण परिवारों ने 5 करोड़ से अधिक दीये जलाकर घर तक पानी सप्लाई शुरू होने का जश्न मनाया। वर्षों से साफ पानी का संकट झेल रहे बुंदेलखंड, विंध्य और पूर्वांचल समेत प्रदेश भर के सैकड़ों गांव के लाखों परिवारों के लिए दीवाली (Jal Deepawali) स्वच्छ पेयजल का बड़ा तोहफा लेकर आई। गुरुवार की शाम 5 बजने के साथ ही हर घर जल के तहत घोषित हो चुके गांव में दीये प्रज्ज्वलित होने लगे। बता दें कि योगी सरकार ने हर घर को नल से जोड़ने की मुहिम चलाई है।

ग्रामीणों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर-घर से शुरू हुआ दीयों के रोशन होने का यह सिलसिला पंचायत भवनों, प्राथमिक स्कूलों, सामुदयिक भवनों तक दिखा। ग्रामीणों की इस खुशी को यादगार बनाने में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों समेत गांव-गांव कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाएं और प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

लोक संगीत की धुन पर थिरके ग्रामीण

बुंदेलखंड और विंध्य के तमाम गांव में लोक संगीत की धुन पर ग्रामीण महिलाएं और युवा दीये जलाने के साथ थिरके भी। गांव में मिठाइयां बटीं और एक-दूसरे को बधाई भी दी गई। प्रदेश के कई गांव में स्वयंसेवी संस्थाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को हर घर जल के प्रतीक रूप में जल से भरा नल वाला घड़ा भेंट किया। यह पहला मौका था जब दीपावली से पहले प्रदेश के गांव-गांव में जल जीवन मिशन के तहत ‘जल दीपावली’ (Jal Deepawali) मनाई गई। पीने का शुद्ध पानी घरों तक मिलने की खुशी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी। प्रदेश के हर उस गांव में दीवाली मनाई गई, जहां नल से जल की सुविधा मिली है।

दीपोत्सव के बीच 66 परियोजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण

बच्चों से लेकर बुजुर्गों, युवाओं में पानी मिलने की आस पूरी होने का उल्लास देखते ही बना तो कुछ गांव में महिलाएं भावुक भी दिखीं। इस मौके पर  उन्होंने नल कनेक्शन के पास रंगोली सजाई, किसी ने नल के टैप को फूल की माला पहनाई और किसी ने तिलक लगाया, तो कई घरों में नल टैप की आरती भी उतारी गई। कुंओं और तालाबों से पीने का पानी भरने का दर्द जिन परिवारों की कई पीढ़ियों ने झेला है ऐसे बुजुर्गों की आंखें छलक आईं। लोगों ने इस अवसर पर पानी को बर्बाद नहीं करने का संकल्प भी लिया।

जलशक्ति मंत्री ने सीतापुर से हर घर जल दीपोत्सव का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और पहला दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश भर में हर घर जल दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश भर के सभी जिलों में आयोजित किये गये दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान समेत जन प्रतिनिधि शामिल हुए। शासन और विभाग के अधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए।

Related Post

CM dashboard

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा…
PM Modi in Varanasi

तीर्थ यात्राओं के कारण ही एक राष्ट्र के रूप में अमर और अडिग रहा है भारत : मोदी

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के रिश्ते प्राचीन होने के साथ ही भावनात्मक और रचनात्मक हैं। दुनिया के दूसरे देशों में…
Mission Olympic Games

मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

Posted by - November 18, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश के गांव गांव से प्रतिभावान खिलाड़ियों को ढूंढ निकालने और उन्हें ओलम्पिक गेम्स (Mission Olympic Games)…
CM Yogi

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सिंगापुर दौरे पर…