cm yogi

जनता दरबार में फर‍ियाद‍ियों के पास खुद गए सीएम योगी

521 0

दो दिन के दौरे पर बुधवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार की सुबह अपनी परंपरागत दिनचर्या के क्रम में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन (Janta Darbar) किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए 200 से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वान दिया।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

मुख्यमंत्री ने सभी का मान रखा और हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका समस्या से जुड़ा आवेदन पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा और उसे समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इलाज के धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के एसएसपी विपिन ताडा को सहेजा। मुख्यमंत्री अब से कुछ देर बाद सुबह 10 बजे गोरखनाथ मंदिर से रामगढ़ ताल के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें 45 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण करना है। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क‍िया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के क्रम में ही उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, वितरित किये कंबल और भोजन

Posted by - December 19, 2022 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार रात यहां रैन बसेरों मे दी जा रही सुविधाओं…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। राज्यपाल के अभिभाषण पर शुक्रवार को विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi

यूपी में डकैती का क्राइम रेट शून्य तो हत्या के प्रयास में देश में 25वां स्थान

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में अपराध (Crime) और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही योगी सरकार…