जय मम्मी दी

‘जय मम्मी दी’ रिलीज के 24 घंटे ऑनलाइन लीक, कमाई पर पड़ेगा असर

897 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह और अभिनेत्री सोनाली सिंह की फिल्म ‘जय मम्मी दी’ ऑनलाइन लीक हो गई है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही फिल्म की कॉपी ऑनलाइन लीक हो गई। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को भी तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक किया है। जाहिर है कि ऑनलाइन लीक का असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिलने वाला है।

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना 

इस वेबसाइट ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों को पहले भी रिलीज के कुछ घंटों के बाद ही लीक किया है। तमिलरॉकर्स इससे पहले ‘छपाक’, ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ समेत कई फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक नवजोत गुलाटी हैं। फिल्म में प्रमुख किरदारों में सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लों भी हैं।

यहां देखिए ‘जय मम्मी दी’ का ट्रेलर

‘जय मम्मी दी’ फिल्म की कहानी सनी और सोनाली की मांओं के बीच के मतभेद पर आधारित है। इस कॉमेडी फिल्म में सुप्रिया पाठक सनी सिंह की मां के रोल में तो वहीं पूनम ढिल्लन के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों खूब लड़ती-झगड़ी नजर आएंगी।

Related Post

udita goswami

उदिता ने फिल्मों में बोल्डनेस से मचाया था तहलका, इमरान से है खास कनेक्शन

Posted by - May 11, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड में कई बोल्ड एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था। ऐसे ही फिल्मी दुनिया…
सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता

सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता, लिखा- ‘सुशी हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी’

Posted by - July 15, 2020 0
मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गयी। सुशांत…