IPL का भविष्य

IPL का भविष्य 14 अप्रैल को सरकार के तरफ से जारी होने वाली एडवाइजरी पर टिका

4398 0

नई दिल्ली। कोरोना का कहर देश में हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इसलिए 15 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग के होने की संभावना नहीं के बराबर ही बची है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अपनी अगली बैठक के बारे में फैसला लेने से पहले 14 अप्रैल को जारी होने वाली सरकार की एडवाइजरी का इंतजार कर रही हैं।

एक बार जब लॉकडाउन खत्म हो जाए और सरकार नई एडवाइजरी जारी करे, तब स्थिति साफ होगी

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि जब भविष्य को लेकर अनिश्चित्ता हो तो बैठक करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा है कि एक बार जब लॉकडाउन खत्म हो जाए और सरकार नई एडवाइजरी जारी करे, तब स्थिति साफ होगी।

तब हमें पता चल जाएगा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए आगे क्या करना है?

अधिकारी ने कहा कि हमने आखिरी बैठक बीसीसीआई मुख्यालय पर की थी और इसके बाद अगली बैठक रद्द हो गई। इसलिए कोरोनावायरस को लेकर सरकार की नीति का पता लगाना जरूरी है। 21 दिन का लॉकडाउन एक बार खत्म हो जाए तो हमें इस पर स्थिति साफ हो जाएगी। तब हमें पता चल जाएगा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए आगे क्या करना है? एक बार जब यह स्थिति साफ हो जाए तो हम बैठक करेंगे और आगे की राह के बारे में बात करेंगे। मालिक तभी मिल सकते हैं जब एक बार नई एडवाइजरी जारी हो जाएगी।

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया ने हाथ में बेलन लेकर धुलवाए बर्तन, देखें VIDEO

एक फ्रेंचाइजी को लगता है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है

ऐसी भी चर्चा है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं बंद हैं, लेकिन एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि एक फ्रेंचाइजी को लगता है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है, लेकिन बाकी फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ी चाहती हैं।

राजस्थान रॉयल्स बोलो- भारतीय खिलाड़ियों के साथ हो टूर्नामेंट

राजस्थान रॉयल्स ने कहा है कि उसे एक छोटे आईपीएल का सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयोजन करवाने में कोई हर्ज नहीं है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआई टीमों के हितों को ध्यान में रखकर ही टूर्नामेंट को लेकर कोई फैसला लेगा।

Related Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Posted by - July 28, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल…
सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 12, 2020 0
मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की…
CM Dhami

मानव की कमी अपूरणीय है, पर हम परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं: सीएम धामी

Posted by - October 10, 2025 0
उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…