Randeep Hooda

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

1498 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)  वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे। रणदीप हुड्डा ने अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। यह वेब सीरीज एक पुलिस थ्रिलर है जो पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। रणदीप हुड्डा वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने कहा कि अविनाश मिश्रा जैसे सुपर पुलिस वाले को चित्रित करना एक ही समय में रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है। मैं इस वेब सीरीज के साथ वर्ष की शुरूआत करने के लिए रोमांचित हूं। उन्होंने कहा कि इसके साथ दर्शकों के लिए पूरी तरह से मनोरंजन पेश करने के लिए उत्सुक हूं।

सामाजिक समरसता को लाने के लिए संस्थान सतत प्रयत्नशील : निदेशक पवन कुमार

बताया जा रहा है कि नीरज पाठक निर्देशित यह वेबसीरीज उत्तर प्रदेश में सेट है। वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को जियो स्टूडियो और गोल्ड माउंटेन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है। अपराध पर आधारित वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश में महेश मांजरेकर, उर्वशी रौतेला, रजनीश दुग्गल, गोविन्द नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित स्याल,और अभिमन्यु सिंह भी नजर आएंगे।

Related Post

जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनिल कपूर सहित इन सितारों ने किए ट्वीट

Posted by - August 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। वित्त मंत्री रह चुके 66 वर्षीय अरुण जेटली का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में दोपहर…
हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी

म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म के लिए भारत पहुंची हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी मुंबई आई हैं। यहां होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगी। बता दें कि केटी…

केशव मल्होत्रा म्यूजिक चार्ट्स टॉप करेंगे अपने नए सिंगल ‘ज़िद्दी ईगो’ के साथ

Posted by - March 17, 2020 0
अपने पहले सिंगल, तेरी आंखें के सक्सेस होने के बाद टैलेंटेड सिंगर केशव मल्होत्रा ​​अपने एक नये सिंगल ‘जिद्दी इगो’…