सैनिटाइजर

भारतीय वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक उत्पादों से बनाया सस्ता सैनिटाइजर

983 0

नई दिल्ली। देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बाजार में नकली सैनिटाइजर की बाढ़ आ गई। इस समय सैनिटाइजर जैसे उत्पादों की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थित हिमालय-जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) के वैज्ञानिकों ने एक नया हैंड-सैनिटाइजर विकसित किया है।

सैनिटाइजर में पेराबेंस, ट्राईक्लोस्म, सिंथेटिक खुशबू और थेलेटेस जैसे रसायनों का उपयोग नहीं किया

आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस हैंड-सैनिटाइजर में प्राकृतिक गंध, सक्रिय चाय घटक और अल्कोहल की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपयोग की गई है। इसकी एक खास बात है कि इस उत्पाद में पेराबेंस, ट्राईक्लोस्म, सिंथेटिक खुशबू और थेलेटेस जैसे रसायनों का उपयोग नहीं किया है।

सांसदों को सदन में मास्क पहनकर आने की इजाजत नहीं : वेंकैया नायडू

कम दाम में मिलेगा नया सैनिटाइजर

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बाजार में अचानक सैनिटाइजर के मांग बढ़ने से इसके मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। सही उत्पाद की मांग में मौजूदा वृद्धि को देखते हुए इस हैंड सेनिटाइजर का विकास उपयुक्त समय पर किया गया है।

हैंड-सैनिटाइजर के व्यावसायिक उत्पादन के लिए मंगलवार को आईएचबीटी ने पालमपुर की ही कंपनी ए.बी. साइंटिफिक सॉल्यूशन्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार आईएचबीटी हैंड-सैनिटाइजर के उत्पादन की अपनी तकनीक इस कंपनी को हस्तांतरित कर रहा है।

ए.बी. साइंटिफिक सॉल्यूशन्स के पास अपना एक मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क है। यह कंपनी इस हैंड-सैनिटाइजर के व्यावसायिक उत्पादन के लिए पालमपुर में एक केंद्र स्थापित करेगी। देशभर के सभी प्रमुख शहरों में सैनिटाइजर और अन्य कीटाणुनाशकों का विपणन करेगी।

Related Post

CM Bhajan Lal

‘कांग्रेस ने हमेशा देश विरोध की ही बात की’, बोले मुख्यमंत्री भजन

Posted by - November 10, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में…
Farmers thanked CM Dhami for increasing the sugarcane support price.

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार

Posted by - December 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन…