राजनाथ सिंह

जनसभा सम्बोधित करते हुए बोले राजनाथ, 2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारत

928 0

झांसी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भारत को छेड़ेगा भारत उसे नहीं छोड़ेगा। कांग्रेस के शासन में हमारा देश विश्व में 9 वें स्थान पर था। हमने अपनी सरकार में भारत को छठवें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। 2030 तक रूस, चीन और अमेरिका को पीछे छोड़कर हम भारत को महाशक्ति ही नहीं विश्व गुरु बनाएंगे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: CM योगी इन जगहों पर आज करेंगे चुनावी सभाएं 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच वर्ष में देश की वैज्ञानिक क्षमता व सैन्य क्षेत्र में ताकत बढ़ी है। पुलवामा में आतंकवादियों ने हमारे 42 जवानों को मारा था, हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर अंदर घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया। विपक्षी दल हमसे मरने वाले आतंकियों की  गिनती पूछ रहे हैं। इसके बावजूद भी किसान, मजदूर और व्यापारियों के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी भारी बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन से जनता में उमंग, भाजपा में है बौखलाहट – मायावती 

जनकारी के मुताबिक उन्होंने मायावती, अखिलेश व अजीत सिंह के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन मौकापरस्तों का है जो एक ईमानदार प्रधानमंत्री को हराने की नीयत से बनाया गया है।वहीँ किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने का प्रयास किया जाएगा। राजनाथ ने भारी संख्या में मौजूद लोगों से अनुराग शर्मा को वोट व समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन पूरा किया।

Related Post

मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

Posted by - July 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां लोक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा…
Mission 2024

प्रदेश कार्यसमिति में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024…
राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने दायर किया सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर कांगेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।उन्होंने मीनाक्षी लेखी…
Jewar Airport

योगी सरकार की पहल से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनेगा देश का सबसे ‘ग्रीन’ एयरपोर्ट

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport…
Transgenders

अब ट्रांसजेंडर को नौकरी के मिलेंगे मौके, विधेयक पर राज्यसभा की मुहर

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक , 2019 मंगलवार को राज्यसभा में पास हो गया है। बता दें…