निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: एस. एस. संधु

551 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (S. s. Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय (Secretariat) में सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित आवेदनों के संबंध में बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निवेश राज्य के लिए बेहद जरूरी है और निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात पर भी ध्यान दिया जाए।

उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिन में जनपद स्तर पर लंबित आवेदनों की मॉनिटरिंग करें साथ ही शासन स्तर पर संबंधित सचिव इसकी मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्राप्त आवेदनों को टाइम बाउंड करते हुए समय से निस्तारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।

मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग,आबकारी विभाग के अलावा जिलाधिकारी हरिद्वार व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर लंबित आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इन आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले सीएम- हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम

इस अवसर पर  सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक उद्योग रणवीर सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: 42 साल की हुई बीजेपी, राष्ट्र भक्ति के लिए खड़ी है पार्टी

Related Post

CM Yogi

2014 के पहले सरकारें तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चढ़कर भारत की आस्था से करती थीं खिलवाड़ः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी दौरे के दूसरे और अन्तिम दिन मंगलवार को बारिश के…
CM Yogi

नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने दी नारी गरिमा और सम्मान से जुड़ी सौगात

Posted by - October 3, 2024 0
गोरखपुर। महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ी बड़ी सहूलियत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय…

यूएन अधिकारी का बयान, जल्द स्कूल जाएंगी अफगान लड़कियां, तालिबान करेगा ऐलान

Posted by - October 16, 2021 0
न्यूयॉर्क। तालिबान के नेतृत्व में अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को शुरू करने का निर्देश दिया लेकिन, इसमें…