खाने में शामिल करें ये पोषक आहार, चुटकियों में हटेगा चश्मा

899 0

लखनऊ डेस्क। आजकल की बदलती हुई जीवनशैली से सबसे ज्यादा जो अंग प्रभावित हुआ वो है आंखें। मोबाइल के बढ़ते प्रयोग के कारण नजर कमजोर होना आम समस्या बन गई है, लेकिन जीवनशैली में सही तरीके के बदलाव किए जाएं तो इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपकी नजर को भी चश्में की जरूरत पड़ गई है तो खानपान में इन बदलाव से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :-आप भी कान के दर्द से हैं परेशान है, जानें वजह, कतई न डालें तेल 

1-आंखों के लिए गाजर किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो वसा में आसानी से घुल जाता है। अगर किसी को चश्में के बगैर धुंधला दिखाई देता है तो लगातार छह महीने तक एक गिलास गाजर के जूस का सेवन करने से अवश्य ही फायदा होगा।

2-सौंफ का सेवन पेट के पाचन को दुरुस्त करने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसको खाने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। रोज रात को सोने से पहले बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर उसका सेवन एक गिलास गर्म दूध के साथ लगातार चालीस दिन तक किया जाए तो यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।

3-विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन केवल विटामिन ए ही नहीं इसके साथ जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम और बीटा कैरोटिन युक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

4-शकरकंद जिसे स्वीट पोटैटो भी कहते हैं उसमें बीटा कैरोटिन पर्याप्त मात्रा में होता है जो टूटी-फूटी कोशिकाओं के निर्माण में अहम योगदान देता है। इसका प्रयोग किसी भी तरह से खाने में किया जाना फायदेमंद है। आप इसे उबालकर खाएं या फिर जैतून के तेल में तल कर, इसमें मौजूद पोषक तत्व हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Related Post

सेहत से लेकर सौंदर्य तक अखरोट खाने के है ये बेमिसाल फायदे

Posted by - November 12, 2020 0
हेल्थ डेस्क.  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटमिन्स, मैग्नीशियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट आपके लिए…
Air Chief Marshal

कोरोना संकट के बीच वायुसेना ने अस्पतालों में बढ़ाईं सुविधाएं : एयर चीफ मार्शल

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal) आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी से निपटने…
Sunny Leone

कोरोना वायरस से डरीं सनी लियोनी, फैंस को सेल्‍फी नहीं देने का वीडियो वायरल

Posted by - January 29, 2020 0
मुंबई। फिल्‍मों के एक्टिंग और डांसिंग नंबर करने के बाद इन दिनों सनी लियोनी अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। वह…