Corona Vaccine

उत्तर प्रदेश में 84 फीसदी पात्र आबादी को लग चुका है कोरोना का टीका

568 0

उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 84 फीसदी आबादी को कोरोना के टीके (corona vaccine) की कम से कम एक खुराक दे दी गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और नौ करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में पहले स्थान पर है। यहां छह करोड़ 56 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है जबकि 12 करोड़ 31 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 83.55 फीसदी को पहली और 44.54 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई एक लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। आज 39 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं है। कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुये सरकार ने नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिये हैं।

Related Post

Swachh Ghar

155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान: प्रत्येक वार्ड के 03 घरों को मिला ‘स्वच्छ घर’ सम्मान

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छता के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” की 155 वी जयंती पर स्वच्छांजलि देने के लिए प्रदेश के सभी…
AK Sharma

खराब कार्य संस्कृति वाले विद्युत कार्मिक होंगे ऊर्जा विभाग के रडार पर: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर 33/11 केवी उपकेंद्र, अमेठी…
AK Sharma

प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य – देश में कोई भी परिवार बेघर न रहे: ए के शर्मा

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान विक्ट्री इंटर कॉलेज में आयोजित…