बारिश के मौसम में मछलियां खाने से हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

1298 0

लखनऊ डेस्क। बारिश के मौसम में मछलियां खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। मॉनसून में मछलियां खाने से कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल बारिश के मौसम में नदियों, तालाबों और समुद्र का पानी ज्यादा गंदा हो जाता है और इनमें तरह-तरह के बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं बारिश के मौसम में मछलियां न खाने की सलाह क्यों दी जाती है-

ये भी पढ़ें :-क्या आप भी चटकाते हैं उंगलियां? हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार 

1-बारिश के मौसम में तालाब और नदियों के पानी में तमाम हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिससे मछलियां संक्रमित हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप संक्रमित मछलियों को खाते हैं, तो आपको फू़ड पॉयजनिंग का खतरा होता है। संक्रमित मछलियां खाने से आपको कालरा, डायरिया, पीलिया आदि का खतरा होता है। यहां तक कि कई बार गंदे पानी की मछलियों के कारण आपको टायफाइड भी हो सकता है।

2-बारिश के मौसम में बाजार में मछलियों की मांग पूरी करने के लिए इन्हें पहले ही कोल्ड स्टोर में रख लिया जाता है। ज्यादा दिन तक रखने पर ये मछलियां खराब हो सकती हैं। इसके अलावा स्टोर की गई मछलियों में, ताजी मछलियों की अपेक्षा पोषक तत्व भी बहुत कम हो जाते हैं।

3-बारिश के मौसम में मांसाहारी आहार (चिकन, मटन, मछली आदि) खाने से पाचन तंत्र के लिए इसे पचाना मुश्किल हो जाता है, जिससे कई बार पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण कई बार आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related Post

Cm Yogi holds meeting

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

Posted by - April 9, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राजधानी लखनऊ और वाराणसी…
वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ 12 जून को होगी रिलीज

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को…
मायावती

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ, कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट…