भीम आर्मी -इमरान मसूद

इमरान मसूद को मिला भीम आर्मी का समर्थन, जल्द ऐलान संभव

1381 0

सहारनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के बीच जारी वाक् युद्ध में अब एक नया मोड़ आ गया है । भीम आर्मी ने सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान की जगह कांग्रेस के इमरान मसूद को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी बीच भीम आर्मी द्वारा कांग्रेस का समर्थन किए जाने की खबरों ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है।

ये भी पढ़ें :-लालू को जमानत याचिका का CBI ने किया विरोध, नही मिली राहत 

आपको बता दें जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से बातचीत करने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि भीम आर्मी सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को समर्थन कर रहे हैं न कि किसी पार्टी का।

ये भी पढ़ें :-सहारनपुर-बिजनौर में रोड शो आज, आखिरी वक्त में पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी प्रियंका 

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने सोमवार देर रात कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद से मुलाक़ात भी की है। कहा जा रहा है कि आज प्रियंका के रोड शो के दौरान भीम आर्मी के समर्थक भी शामिल होंगे, जहां समर्थन का ऐलान हो सकता है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने 65.674 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - August 28, 2022 0
बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री व बरेली मण्डल…
तमन्ना भाटिया

लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा और सभी को एकजुट होना होगा : तमन्ना भाटिया

Posted by - April 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गरीबों की बढ़चढ़ कर मदद कर रही…
CM Yogi

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा देशः सीएम योगी

Posted by - January 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण…

PM के पास हवाई जहाज के लिए रुपये हैं, लेकिन गन्ना किसानों के लिए नहीं- प्रियंका

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के आगरा ब्लॉक में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन…