Siddhivinayak Temple

नवरात्रि पर दिखा लॉकडाउन का असर, मंदिरों से दूर रहे श्रद्धालु

1066 0

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण नवरात्रि त्योहार पर बुधवार को राजधानी के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट बंद रहे। यह पहला मौका है नवरात्रि पर मंदिर के कपाट बंद रहे हैं।

कोविड-19 के प्रकोप के कारण मंदिरों के प्रथम नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिये कपाट बंद रहे

देश में लॉकडाउन व कोविड-19 के प्रकोप के कारण मंदिरों के प्रथम नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिये कपाट बंद रहे हैं। हालांकि मंदिर में पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गयी। राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर, झंडेवालान, कालकाजी, छत्तरपुर, प्रीतविहार के गुफा वाले मंदिर, मयूर विहार फेस-2 के शीतला माता मंदिर सहित सभी मंदिरों कपाट बंद रहे। पुजारियो ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा किसी भी श्रद्धालु को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी।

राज्य सरकार ज़रूरत पड़ने पर कर्फ़्यू लगाएं : केंद्र सरकार

नवरात्रि में प्रमुख मंदिरों के कपाटों को कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से बंद करना पड़ा

देश में यह पहली बार है कि नवरात्रि में प्रमुख मंदिरों के कपाटों को कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से बंद करना पड़ा है। इससे पहले वैष्णोदवी की यात्रा भी स्थगित की जा चुकी है। मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं से अपने घर में ही रहकर पूजा करने की अपील की है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में नवरात्रि पूजा से संबंधित और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें आज सुबह खुली देखी गयी। पुलिसकर्मी लोगों से दूरी बनाकर सामान लेने की अपील करते देखे गये।

Related Post

CM Vishnudev Sai

आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे : विष्णुदेव साय

Posted by - April 21, 2024 0
रायपुर/पंडरिया। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही…
रेलवे railway

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं के जिम्मे होगी पूर्वोत्तर रेलवे की यह ट्रेन

Posted by - March 5, 2020 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष पहल की है। आठ मार्च को महिलाएं ही एक…
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

Posted by - September 6, 2020 0
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को डिस्चार्ज…