कोरोना वायरस

देश में अब तक कोरोना वायरस के 562 मामलों की पुष्टि, 10 लोगों की मौत

747 0

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 562 हो गयी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 लोग स्वस्थ हो चुके

स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में से 519 मरीज भारतीय हैं, जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

नवरात्रि पर दिखा लॉकडाउन का असर, मंदिरों से दूर रहे श्रद्धालु

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में मंगलवार की मध्य रात्रि से प्रभावी लॉकडाउन

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में मंगलवार की मध्य रात्रि से प्रभावी लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में बुधवार की सुबह इस जानलेवा विषाणु से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. सी विजयभास्कर ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में आज तड़के कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने उस मरीज को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, गुजरात,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

Related Post

DM Savin Bansal

डीएम के निर्देश, पेयजल शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण रखें जारी

Posted by - May 17, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत गर्मियों में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के…
CM Vishnudev Sai

CAA लागू करने के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी शुभकामनाएं

Posted by - March 11, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…