मास्क और हजमत सूट की कमी

मास्क और हजमत सूट की कमी से निजात दिलाएगी आईआईटी कानपुर की तकनीक

1288 0

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिससे मास्क और हजमत सूट जैसे निजी बचाव के साधनों का बार-बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्रकार इनकी कमी की समस्या से निजात मिल सकेगी।

डॉक्टरों, नर्सों व चिकित्सा कर्मचारियों के मास्क और हजमत सूट कभी संक्रमित नहीं होंगे और बार-बार इस्तेमाल किया जा सकेगा

संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एम.एल.एन. राव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशिष पात्रा और एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नगमा प्रवीण की टीम एक ऐसी ‘मेडिकल कोटिंग’ (बेहद पतली परत) तैयार कर रही है, जिसे मास्क या हजमत सूट पर लगा देने से इस पर आने वाला वायरस मर जायेगा। इस प्रकार डॉक्टरों, नर्सों तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने मास्क और हजमत सूट कभी संक्रमित नहीं होंगे और इसलिए उनका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रामानंद सागर के शो की सीता बोलीं- बॉलीवुड की रामायण में ये साबित होंगे बेहतर पात्र

तीन महीने में इस तरह के निजी बचाव साधनों का प्रोटोटाइप तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद इनका औद्योगिक उत्पादन हो सकेगा

विज्ञान एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड इस अनुसंधान को समर्थन प्रदान कर रहा है। तीन महीने में इस तरह के निजी बचाव साधनों का प्रोटोटाइप तैयार होने की उम्मीद है जिसके बाद इनका औद्योगिक उत्पादन हो सकेगा। इस परत को बनाने वैज्ञानिक ऐसे पॉलीमर का इस्तेमाल करेंगे जिन पर बैक्टीरिया और वायरस नहीं टिकते हैं। इन पॉलीमरों में ऐसे अणु मिलाये जायेंगे जो कोरोना वायरस जैसे इन्फुलुएंजा के वायरसों को मारने में सक्षम होंगे।

इन पर जीवाणु एवं विषाणु रोधी परत चढ़ाने से इनके इस्तेमाल की अवधि, दोबारा इस्तेमाल करने का विकल्प और उनका सुरक्षित निस्तारण संभव हो सकेगा

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा कि अधिकतर मास्क छलनी की तरह काम करते हैं। जो एक तय सीमा से बड़े कणों एवं सूक्ष्म जीवों को अंदर जाने से रोकते हैं। इन पर जीवाणु एवं विषाणु रोधी परत चढ़ाने से इनके इस्तेमाल की अवधि, दोबारा इस्तेमाल करने का विकल्प और उनका सुरक्षित निस्तारण संभव हो सकेगा। यदि परत चढ़ाने की लागत मास्क के दाम के बेहद कम अनुपात में हो तो यह अतिरिक्त सुरक्षा और महत्वपूर्ण हो जाती है।

Related Post

रूस को मिली बड़ी कामयाबी, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण  

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। रूस ने जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल  (Zircon Hypersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण करने में कामयाबी हासिल की…
नववर्ष उत्सव पर संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ

नववर्ष उत्सव पर सुन्दरकांड का पाठ एवं मनोहारी नृत्य नाटिका अर्जुन का मंचन

Posted by - December 31, 2019 0
लखनऊ। गीता परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को 20वां प्रचलित नववर्ष उत्सव पर संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ एवं मनोहारी नृत्य…
Corona virus

कोरोना वायरस के कारण हाथों की सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता : डाॅ. कीर्ति विक्रम

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ द्वारा मानसरोवर योजना, दुबग्गा, लखनऊ स्थित मलिन बस्ती में ‘ग्लोबल…