गुटखे से कहीं खराब तो नही हो गये आपके दांत, तो इन चीजों से चुटकियों लौटाए चमक

1236 0

लखनऊ डेस्क। आज के दौर में सिगरेट पीना और गुटखा खाना एक आम बात हो गई है, लेकिन इन दोनों चीजों के सेवन से न सिर्फ सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि दांतों पर कालापन भी जम जाता है। ऐसे में कई बार आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे अपने दांतों की सफेदी को वापस पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-जानें शादी में दुल्हा-दुल्हन को पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी 

1-हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।

2-कच्चे फल सब्जियां खाना सेहत के साथ-साथ दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना एक कच्ची गाजर को दांतों से काटकर खाएं और चबाएं। गाजर में मौजूद रेशे दांतों को साफ करने में सहायक होते हैं।

3-सबसे पहले दिन में दो बार दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करें। इसके साथ ही माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।

4-बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।

Related Post

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान-विक्की सहित इनको मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हो गई है. फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म सहित तीन अवॉर्ड जीते है…