जानें शादी में दुल्हा-दुल्हन को पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी

1455 0

लखनऊ डेस्क। हर घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म निभाई जाती है। हल्दी की रस्म के बिना शादी को अधूरा बताया जाता है। लेकिन हल्दी का बहुत क्या महत्व होता है। अगर आपको भी नहीं पता तो हम आपको बताते हैं –

ये भी पढ़ें :-देसी घी से मक्खन से ज्यादा फायदेमंद, मोटापा से दिलाएगा निजात 

1-हल्दी लगाने के कई औषधि गुण है। हल्दी को इसलिए शादी से पहले लगाया जाता है कि दुल्हा-दुल्हन के चेहरे पर कोई दाग-धब्बा हो तो शादी से पहले खत्म हो जाए और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ जाए। साथ ही कपल को चोट या बीमारी से बचाने का काम करता है।

2-हल्दी पीले रंग का होता है इसलिए हमारे समाज में इसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। नए जोड़े की जिंदगी की शुरूआत इस खूबसूरत रंग से की जाए ताकि उनका आने वाला समय और भी खूबसूरत हो। कुछ जगहों पर तो पीले रंग की साड़ी पहनकर शादी करने की परंपरा है। घर में पूजा-पाठ के दौरान भी लोग पीले रंग को ज्यादा महत्व देते हैं।

3-पुराने जमाने में जब पार्लर नहीं हुआ करता था, तब गांव के लोग दुल्हा-दुल्हन को खूबसूरत दिखाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करते थे। दरअसल, हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन ग्लोइंग और क्लियर बना देता है। दुल्हा-दुल्हन स्पेशल दिखे इसलिए हल्दी को लगाया जाता है।

4-हल्दी लगाने से आपके शरीर की डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और आपकी पूरी स्किन फिर से तरोताजा हो जाती है। हल्दी में एक्सफोलिएटिंग होता है जो आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देता है। आप चाहे तो घर पर इसका इस्तेमाल बेसन और मलाई के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं।

Related Post

Corona

देश में एक्टिव केस की संख्या 28 लाख पार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि वर्तमान बुनियादी ढांचा…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : भारत में मरीजों की संख्या 73 पहुंची, 12 मार्च को 11 नए मरीज मिले

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 73 हो गई है। इसमें 17 विदेशी शामिल…
राजनाथ सिंह

लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ के खिलाफ मोदी के हमशक्ल ठोंकेंगे ताल

Posted by - April 12, 2019 0
लखनऊ।पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। राजधानी में…