आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा अदरक से बना ये घरेलू नुस्खा

966 0

लखनऊ डेस्क। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कैसे आप एक अदरक से अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। आइये जानें कैसे –

ये भी पढ़ें :-देसी घी से मक्खन से ज्यादा फायदेमंद, मोटापा से दिलाएगा निजात 

1-अदरक त्वचा से दाग-धब्बे और मुंहासे दूर करता है। अदरक के एंटीसेप्टिक गुणों के कारण ही चेहरे से कील-मुंहासे दूर होते हैं।

2-अदरक के रस को किसी जलन वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है। कई तरह के फेस मास्क में अदरक का प्रयोग होता है। तो सोच क्या रही है आज से अपनी डाइट में तो अदरक को शामिल करें ही साथ ही फेस पैक में भी मिलाना न भूलें।

3-अदरक के सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है जिससे त्वचा निखर जाती है और झुर्रियां दूर होती हैं। अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण स्किन को जवां रखने में मददगार हैं।

4-अदरक के तेल के प्रयोग से सिर से डेंड्रफ दूर होते हैं।अदरक के प्रयोग से रक्त संचार ठीक होता है जिससे सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
आजसू की सातवीं सूची जारी

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी…

भारत के बाद सलमान खान- दिशा नही दिखेंगे साथ, बताई ये वजह

Posted by - May 28, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। दिशा पटानी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से…