अगर आप भी डायबटिक के मरीज, तो डाइट में जरूर खाएं चीजें

864 0

लखनऊ डेस्क।  खान-पान में कुछ बदलाव लाकर आसानी से डायबटीज यानि मधुमेह पर कंट्रोल पाया जा सकता है। कुदरत हमें हर मर्ज की दवा उपलब्ध करवाती है। शूगर जैसी बीमारी से लडऩे के लिए भी कुदरत ने हमें ऐसी बहुत सारी चीजें प्रदान की हैं जिनके इस्तेमाल से हम आसानी से इस बीमारी पर पकड़ पा सकते हैं।

करेला। मधुमेह रोगियों के लिए यह रामबाण इलाज है। करेले का प्रयोग एक नैचुरल स्टेरॉयड के रुप में किया जाता है क्योंकि इसमें कैरेटिन नामक रसायन होता है जिसका सेवन करने से खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। करेले में मौजूद ओलिओनिक एसिड ग्लूकोसाइड, शुगर को खून में ना घुलने देने की क्षमता रखता है।

ऐलोवेरा।एलोवेरा में इमोडिन नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकते हैं। इन सबके अलावा इसमें क्रोमियम और मैग्नीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो शरीर में इंसुलिन का स्तर बनाए रखते हैं और आपको डायबिटीज से बचाते हैं।

अदरक।  2012 के एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि डायबिटीज में अदरक का इस्तेमाल बेहद असरदार ढंग से अपना काम करता है। सीधे तौर पर अदरक खाना आसान काम भी नहीं है, ऐसे में अपनी रुटीन की सब्जियों में छोटे-छोटे टुकड़ों में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में कोशिश करें इसका इस्तेमाल कुछ कम करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मेथी-दाना। मेथी के बीज घुलनशील फाइबर में उच्च होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को कम करके खून में शूगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।15 ग्राम मेथी के बीज का पाउडर टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत फायदा करती है।

 

Related Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी बोले-CAA पर हिंसा करने वाले खुद पूछें, क्या उनका रास्ता सही?

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून…
आशुतोष टण्डन

शहरी श्रम रि-डेवलपमेंट की सुनियोजित पॉलिसी बनाएं : आशुतोष टण्डन

Posted by - February 12, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास, संसदीय कार्य, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन ने शहरी श्रम रि-डेवलपमेंट की सुनियोजित पॉलिसी…

बर्थडे स्पेशल: फिल्मों में अपनी मेहनत से महेश बाबू ने खुद बनाई पहचान

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू 9 अगस्त यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड परिवार…