मशरूम गॉर्लिक सॉस

मेहमानों को करना है इंप्रेस, तो ऐसे बनाएं डिलीशियस ‘मशरूम गॉर्लिक सॉस’

1004 0

लखनऊ। इस होली पर घर में आए मेहमानों को अपनी कुकिंग से इंप्रेस करना है। तो हम आपके लिए ऐसी डिश लाए हैं जिसको खाकर मेहमान उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएगें। उनके लिए घर पर बनाएं डिलीशियस ‘मशरूम गॉर्लिक सॉस’।

सामग्री : 2 लोगों के लिए

100 ग्राम टोफू, 100 ग्राम बटन मशरूम, 1 कप ब्रॉक्ली, 15 ग्राम थाई रेड चिली, 3 कली लहसुन बारीक कटी हुई, 1-1 लाल व पीली शिमला मिर्च, 1 टीस्पून चिली पेस्ट, जरूरत भर रिफाइंड ऑयल, 1 टीस्पून चिली ऑयल, 15 मिली कुकिंग वाइन, 15 मिली सैसमे ऑयल, 2 लंबे स्लाइसेज में कटे प्याज, 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 2 टेबलस्पून टमैटो केचअप, 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, नमक, चुटकी भर चीनी, 3 ग्राम सीजनिंग पाउडर (ऑरगेनो, थाइम और चिली फ्लेक्स) को मिलाकर तैयार किया गया। 4 टेबलस्पून बारीक कटा स्प्रिंग अनियन।

सहारनपुर की बिटिया संजना के जुनून की गर्मी ने चुनौतियों के पहाड़ पिघला दिए

मशरूम गॉर्लिक सॉस बनाने की विधि 

  • तेज उबलते पानी में ब्रॉक्ली और मशरूम को तीन मिनट तक पकाएं। अब इन्हें ठंडे पानी में डाल दें।
  • टोफू को टुकड़ों में काटें और फ्राई करें।
  • कड़ाही में तेल डालें। इसमें लहसुन, चिली सॉस, शिमला मिर्च, सोया सॉस, टमैटो केचअप, सैसमे ऑयल, वाइन, नमक और चीनी डालकर मिलाएं। जरूरत हो तो पानी भी मिलाएं।
  • थोड़ी देर पकाएं। कॉर्नफ्लोर और पानी का घोल तैयार करें। इसे भी मिलाएं।
  • फ्राइड टोफू पकाएं। मशरूम और ब्रॉक्ली डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • प्लेट में निकालें और गरमा-गरम सर्व करें।

Related Post

एक लोकतांत्रिक देश में विभिन्न विचारों को स्वीकार करना और समझना बेहद जरूरी- सचिन पायलट

Posted by - August 14, 2021 0
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना है कि विभिन्न विचारों को स्वीकार करने, सुनने और समझने के लोकतांत्रिक…
Padmabhushan Anil Prakash Josh

कोविड-19 जैसी महामारी का कारण पर्यावरण का दोहन है : पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी

Posted by - January 15, 2021 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शुक्रवार को विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक अध्यक्षता में सेन्टर…
CM Dhami

CM धामी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, बदला लेने का लिया संकल्प

Posted by - April 23, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले…