jp nadda

बूथ जीतेगा तो पार्टी चुनाव जीतेगीः नड्डा

676 0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा है कि भाजपा प्रजातांत्रिक रास्ते पर चलने वाली अकेली पार्टी है, जिसके करोड़ों कार्यकर्ता सदस्य हैं और सभी सदस्यों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का एक ही मूल मंत्र है और वह है कार्यकर्ताओं की एकजुटता।

नड्डा सोमवार को आनंदम गार्डन में शक्ति केंद्र संयोजको, प्रभारी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ जीतने की स्थिति में ही पार्टी चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा प्रभारी 10 दिन के अंदर प्रभारी केंद्रों का गठन करें और शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ पर जाकर भूत कमेटी का सत्यापन करें। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिवार प्रभारियों का परिचय भी लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पार्टी जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा बूथ तक के कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित करती है। भाजपा परिवार भाव से पार्टी चलाती है। उन्होंने कहा कि साल भर में भाजपा के बूथ स्तर पर 6 कार्यक्रम होते हैं जबकि अन्य पार्टियां चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लगने के बाद बूथ की खोजबीन करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पूरे साल बूथ सक्रिय रहते हैं, यही कारण है कि पार्टी का बूथ सिस्टम इतना मजबूत है कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष एक आदेश कर दे तो अगले एक घंटे के भीतर पूरे देशभर के बूथों तक यह आदेश पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा सिद्धांत बूथ जीता चुनाव जीता है और इस सिद्धान्त पर ही हम कार्य करते हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अन्य पार्टियां चुनाव जीते अथवा हारे पर उन्हें अपने कार्यकर्ताओं की याद 5 साल बाद ही आती है जबकि भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं से निरंतर सम्पर्क में रहता है, उसकी परेशानी समझता है और संगठन में कैसे काम करना है, इस पर वार्ता करता है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए बृहद संतृप्तीकरण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। किसान और श्रमिक शासन के एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, ये देश ने बीते 9 साल में पहली…
pm modi

देवभूमि पहुंचे पीएम मोदी का सीएम पुष्कर ने किया स्वागत

Posted by - December 30, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के देवभूमि उत्तराखण्ड आने पर आर्मी हैलीपेड, हल्द्वानी पर  राज्यपाल ले.ज. (से.नि) गुरमीत सिंह और…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…