ICC Women's T20 team rankings

आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिंग, तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत 

1566 0

 

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड को टी-20 टीम रैंकिंग (ICC Women’s T20 team rankings) पछाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में टी-20 में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि वनडे रैंकिंग में उसने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

आईसीसी के बयान के अनुसार, टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (291 अंक) और इंग्लैंड (280) पहले दो स्थानों पर काबिज हैं। इस साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला भारत 270 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वह न्यूजीलैंड (269) से एक अंक आगे है। आईसीसी के ताजा अपडेट में 2016-17 के परिणामों को हटा दिया गया है।

फिल्मों से दूर फार्म हाउस पर यूं जिंदगी जी रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, देखें -Video

इसके अलावा 2017-18 और 2018-19 के परिणाम को 50 प्रतिशत और 2019-20 के परिणामों को शत प्रतिशत आंककर नई रैंकिंग तैयार की गई है। रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार ब्राजील ने किया है जो 15 अंकों के फायदे से 11 पायदान चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं मलेशिया 31वें स्थान से 38वें स्थान पर खिसक गया है।

वनडे रैंकिंग में भारत (121 अंक) और इंग्लैंड (119) में से प्रत्येक ने चार-चार अंक गंवाए हैं लेकिन उन्होंने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है। छह बार के विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रेटिंग अंकों के निर्धारण करने वाले समय में 21 में से 20 वनडे जीते जिससे उसे आठ अंकों का फायदा हुआ और उसके अब 160 अंक हो गए हैं। उसकी दूसरे नंबर पर काबिज भारत पर 39 अंकों की बढ़त खेल के किसी भी प्रारूप में (पुरुष और महिला) में सर्वाधिक है।

रिलायंस की आरटी-पीसीआर किट से अब सिर्फ दो घंटे में कोविड-19 जांच

ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की और इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से शृंखला जीती थी। दक्षिण अफ्रीका (107) चौथे स्थान पर है और उसने न्यूजीलैंड (94) पर 13 अंकों की बढ़त बनाई है। इनके बाद वेस्टइंडीज (85), पाकिस्तान (77), बांग्लादेश (61) और श्रीलंका (47) का नंबर आता है।

Related Post

अजय कुमार लल्लू

CCA के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई की, न्यायिक जांच हो : अजय कुमार लल्लू

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (NRC) को लेकर उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन को…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया सख्त हैरे यो सरकार कुमाउंनी गीत का लोकार्पण

Posted by - April 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाए जाने के लिए…
CM Yogi

उपचुनाव जीतने के बाद काल भैरव व बाबा विश्वनाथ का आशीष लेने पहुंचे सीएम

Posted by - November 25, 2024 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद सोमवार को काशी कोतवाल काल भैरव…
Gold Award

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Posted by - March 28, 2026 0
नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम…
Yogi government tops in the upliftment of OBC students

2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़ने का लक्ष्य

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के सशक्तीकरण…