jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

802 0

कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी प्रत्‍याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची कोलकाता पहुंची हैं। यहां उन्‍होंने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की जमकर तारीफ की है।

हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर भाजपा के खिलाफ साथ आने के लिए कहा था जिसमें उन्होंने अपील की थी कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर किए जा रहे हमले के खिलाफ संयुक्त होकर लड़ें।

बंगाल चुनाव का रोमांच अपने चरम पर है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी की नेता, सांसद और पूर्व अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bacchan) भी तृणमूल कांग्रेस का प्रचार करने के लिए बंगाल पहुंच चुकी हैं। वे आज शाम के करीब 3:30 बजे से 4:15 तक तृणमूल भवन में रहेंगी जहां उनका स्वागत सत्कार किया गया।

समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन  (Jaya Bacchan) ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के लिए मेरे मन में अत्यंत प्रेम और सम्मान हैं। वे अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं। मेरी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुझे पश्चिम बंगाल जाने और ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  का सहयोग करने के लिए कहा है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को दिये नियुक्ति पत्र

Posted by - March 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।…
CM Yogi held a public rally in support of NDA candidate Pramod Kumar.

लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार: योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 8, 2025 0
पूर्वी चंपारण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बिहार के मोतिहारी में एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार के समर्थन में जनसभा…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनियाभर के मेहमान देखेंगे प्रदेश का कौशल

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता और नवाचार अब विश्व के सामने अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। आगामी…