Kangana Ranaut

मैं सुप्रीम कोर्ट से भी पूछना चाहती हूं कि यह क्या मध्यकालीन युग है : कंगना

1126 0

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक तौर पर शोषण आरोप लगाया है। कंगना ने बताया कि उन्हें अपनी इन यातानाओं के बारे में किसी से कहने को भी मना किया गया है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक वीडियो साझा कर कहा कि जब से मैंने देश के हित में बात की है, उसके बाद से जिस तरह से मुझ पर अत्याचार किया जा रहा है, मेरा शोषण किया जा रहा है, वाह सारा देश देख रहा है। गैरकानूनी तरीके से मेरा घर तोड़ दिया गया। किसानों के हित में बात करने के लिए हर दिन मुझ पर न जाने कितने केसेज डाले जा रहे हैं। यहां तक कि मुझपे हंसने के लिए भी एक केस हुआ है।

बच्चों को आंगनबाड़ी केन्दों पर शिक्षित और संस्कारित करना आपकी जिम्मेदारी : आनंदीबेन पटेल

कंगना ने वीडियो में आगे कहा कि मेरी बहन जिन्होंने कोरोनाकाल के शुरुआत में रंगोली जी ने डॉक्टरों पे हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन पर भी केस हुआ। उस केस में मेरा नाम भी डाल दिया गया, जबकि उस वक्त मैं ट्विटर पर थी भी नहीं। अब ऐसा होता नहीं है, लेकिन ऐसा किया गया, जो हमारे सम्माननीय चीफ जस्टिस जी है उन्होंने उस चीज को रिजेक्ट भी किया और उन्होंने कहा कि यह केस का कोई तुक नहीं है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1347433867683131393

उसके साथ में यह ऑर्डर आया कि मुझे पुलिस स्टेशन में जाकर हाजिरी लगानी पड़ेगी। जहां मुझे कोई यह बता नहीं रहा है कि किस तरह की ये हाजिरी है और मुझे यह भी कहा गया है कि मैं अपने साथ हुए इन अत्याचारों का किसी के साथ न बात कर सकती हूं, न बोल सकती हूं, न बता सकती हूं। उन्होंने कहा कि तो मैं सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट से भी पूछना चाहती हूं कि यह क्या मध्यकालीन युग है, जहां पर औरतों को जिंदा जलाया जाता है, वह किसी से कुछ बोल भी नहीं सकती, बात भी नहीं कर सकती।

आखिर में कहती हैं कि इस तरह के अत्याचार सारी दुनिया के सामने हो रहे हैं। मैं लोगों से यही कहना चाह रही हूं, जो आज ये तमाशा देख रहे हैं, उनसे यही कहना चाह रही हूं कि जिस तरह के खून के आंसू हजार साल के गुलामी में सहे हैं, वहे फिर से सहने पड़ेंगे, अगर राष्ट्रवादी आवाजों को चुप करा दिया गया। जय हिंद।

Related Post

प्रियंका चोपड़ा

Met Gala में प्रियंका चोपड़ा के अवतार से हैरान हुए फैंस, बोले- तुम तो बिना हमले के ही मार डालोगी

Posted by - May 7, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक के साथ पिंक कारपेट पर शिरकत…

फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुशांत और वरुण की दिखी मजेदार कैमेस्ट्री

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘छिछोरे’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर को दोस्ती स्पेशल ट्रेलर का नाम…
कोरोना वायरस को हराया

हैरी पॉटर की लेखिका ने बिना इलाज घर में ही कोरोना वायरस को हराया

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तबाही पूरी दुनिया में जारी है। हालांकि वैज्ञानिक व चिकित्सक इस वैश्विक महामारी का कारगर…

दिशा पाटनी को इस एक्ट्रेस ने हॉटनेस में दी मात, टाइगर संग स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 से कर रही हैं डेब्‍यू

Posted by - May 10, 2019 0
एंटरटेनमेंट। डेस्क टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म ‘स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2′ 10 मई यानी कल…