Talaq

दुबई से पति का आया फोन, पत्नी को दिया तीन तलाक

549 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पीजीआई में कार्यरत महिला पर ससुराल वालों ने तनख्वाह देने का दबाव डाला। मना करने पर बेटे को उकसाते हुए तीन तलाक (Talaq) देने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पति ने दुबई से ही फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

एकतानगर निवासी महिला की शादी सात दिसंबर 2018 को हुसैनगंज निवासी आरिफ बेग से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही नौकरी के लिए पति दुबई चला गया था। पीड़िता के अनुसार पति के जाते ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। घर से दहेज लाने के लिए कहा। मना करने पर नौकरी से मिलने वाली तनख्वाह देने का दबाव बनाया गया।

30 मई को वापस ससुराल पहुंचने पर ससुर ने उसे तलाक के कागज थमा दिए। एतराज जताने पर आरिफ को मिला कर महिला से बात कराई। आरोप है कि फोन पर बातचीत के वक्त ही आरिफ ने तीन तलाक बोल दिया। महिला ने कई बार पति को फोन पर यह जानकारी दी, लेकिन वह हमेश परिवार का पक्ष लेता रहा। परेशान होकर महिला मायके चली गई थी। पति के यह शब्द सुन कर महिला सन्न रह गई। उसने परिवार बचाने के लिए काफी प्रयास किया। बात नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की गई।

NSDL ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ अभियान शुरू किया

नतीजा नहीं निकलने पर पीड़िता ने पीजीआई कोतवाली में तहरीर। उसने आरोप लगाया है कि ससुर सगीर अहमद ने उसे तलाक का फतवा दिया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक आरिफ, उसके पिता सगीर अहमद, भाई आतिफ, शबनम बानो और नियाज अहमद के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

रात में गाड़ी चलाने से पहले रहे सावधान! इन बातों का रखें ध्यान

Related Post

CM Yogi campaigned in favor of Arun Govil

शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स और उद्यमियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 27, 2024 0
मेरठ। तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ श्रीराम के जीवन को जीवंत किया…
yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

Posted by - June 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग…
CM Yogi

‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) हो चुकी है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के…
Pink Bus in up roadways

UP रोडवेज प्रबंधन की बड़ी पहल, महिला सशक्तीकरण के तहत 17 महिलाएं चलाएंगी पिंक बसें

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। परिवहन निगम को पिंक बसों (Pink Busese) के लिए 17 महिला चालक मिल गई हैं। इनकी ड्राइविंग ट्रेनिंग मार्च…