benefits can result from eating corn

जाने बारिश के मौसम में भुट्टे खाने से हो सकते है कितने फायदे

1252 0

बारिश के मौसम में कुछ गरमा-गरम खाने का मन करता है। इस मौसम में सबसे पहले याद आती है भुट्टों की। बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए गर्म सिके हुए भुट्टों का स्वाद शायद ही किसी को नापसंद हो, लेकिन भुट्टे स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। आइए जानते है भुट्टे खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं।

‘द बिग बुल’ बायोपिक में इलियाना डिक्रूज का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

पाचन क्रिया होती है बेहतर

मक्का खाने से शरीर की पाचन क्रिया मजबूत होती है। जिन लोगों को पाचन की समस्या बनी रहती है, उन्हें मक्के का सेवन जरूर करना चाहिए। मक्के में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

मक्का आंखों के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए होने के कारण आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके साथ ही मक्के में मौजूद कैरोटोनॉयड भी आंखों के लिए अच्छा होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है

मक्के में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करता हैं। जो लोग नियमित रूप से मक्के का सेवन करते हैं, उनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है।

आज के दिन जन्मी, जानिए कौन थी विजयलक्ष्मी, इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

हड्डियां होती हैं मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है, यदि हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। मक्के में मौजूद कैल्शियम तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।

दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद

जो लोग दिल की बीमारी से ग्रसित हैं या जिनका कोलेस्ट्रोल हमेशा बढ़ा हुआ होता है, उनके लिए मक्के का आटा बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले सभी मिनरल्स और विटामिन दिल के लिए फायदेमंद होते हैं और यह खाने में भी हल्का होता है। इसलिए इसे कोलेस्ट्रोल फाइटर भी माना जाता है।

खांसी में ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दी-खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी मक्का फायदा पहुंचा सकता है। मक्के की राख को गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच फांकने से भी खांसी में राहत मिलती है।

पथरी ठीक करने में लाभकारी

मक्के के रेशे से भी पथरी का रोग ठीक किया जा सकता है, जिन्हें पथरी की समस्या है, उन्हें रात में मक्के के सिल्क को पानी में भिगोकर इसे छानकर पीना चाहिए। इससे पथरी की समस्या जल्द दूर होती है।

शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ाइए, नही तो हो सकती है यह दिक्कते

गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं मक्का

गर्भवती महिलाओं के लिए मक्का काफी लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। गर्भवती महिला को शुरुआत से ही फोलिक एसिड की दवाई दी जाती है, जो गर्भस्थ शिशु को विकसित होने में मदद करती है। प्राकृतिक रूप से मक्का फोलिक एसिड की पूर्ति कर सकता है।

भुट्टे के तेल से करें बच्चों की मालिश

मक्के के तेल की मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं, इसलिए नियमित रूप से छोटे बच्चों की मक्के के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है।

Related Post

लॉकडाउन में भूखे लोगों के भोजन की व्यवस्था

लॉकडाउन में भूखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करना सबसे बड़ी सेवा : उमाशंकर यादव

Posted by - March 31, 2020 0
लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश प्रभारी व समाजसेवी उमाशंकर यादव ने मंगलवार को कोरोनावायरस जैसी बीमारी से उत्पन्न…
Mamta Banerjee

बंगाल: 4 लोगों की मौत के विरोध में ममता बनर्जी कल कोच बिहार में करेंगी रैली

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग…