अखरोट walnuts

अखरोट के सेवन से जानें कैसे अपनी याददाश्त को कर सकते हैं तेज?

1405 0

नई दिल्ली। अखरोट का सेवन करने से हमारे शरीर में अनेक प्रकार की दिक्कतें दूर होती हैं। अखरोट प्रेमियों के लिए यह यह खबर बहुत ही फायदेमंद है। बता दें कि अखरोट कम हो रही याददाश्त को तेज करती है। तार्किक क्षमता को भी दुरुस्त रखने में कारगर है।

अखरोट फाइटोकेमिकल, पॉलीफेनॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत

इस बात का खुलासा एक शोध में हुआ है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अखरोट कई अहम खनिजों के अलावा फाइटोकेमिकल, पॉलीफेनॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। ये तत्व तंत्रिका तंत्र में मौजूद कोशिकाओं में सूजन और क्षरण की समस्या को दूर रखने में मददगार हैं।

नियमित अखरोट खाने से अल्जाइमर्स और डिमेंशिया का खतरा 50 फीसदी तक होता है कम

कोशिकाओं में ऑक्सीकरण की प्रक्रिया घटाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पाई गई है। यही वजह है कि नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने वाले लोगों में अल्जाइमर्स और डिमेंशिया जैसी घातक बीमारियों का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार, भूमि पूजन संपन्न

मुख्य शोधकर्ता सियान पोर्टर ने बताया कि अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क में प्रोटीन के थक्के जमने से भी रोकते हैं। ये थक्के तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बाधित करते हैं, जिससे याददाश्त और तार्किक क्षमता कमजोर पड़ने की शिकायत सताती है।

सियान ने दावा किया कि अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व ‘फील गुड’ हार्मोन का उत्पादन बढ़ाकर मूड में भी सुधार लाते हैं। इससे व्यक्ति तन-मन की सेहत के लिए फायदेमंद स्वस्थ आहार लेने को प्रेरित होता है।

Related Post

harish rawat

‘भारत को अमेरिका का गुलाम’ वाले CM के बयान पर हरीश रावत की चुटकी, बोले- धन्य है उनका इतिहास ज्ञान

Posted by - March 22, 2021 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) के इतिहास और परिवार नियोजन के…
CM Dhami arrived at the 15th Uttarakhand Mahakauthik held in Noida.

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री

Posted by - December 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा…
हरमनप्रीत

कपिल और धोनी की श्रेणी में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं हरमनप्रीत

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास दिग्गज कप्तानों की श्रेणी में शुमार होने…