हनी सिंह के ‘मखना’ गाने पर विवाद, दर्ज हुआ एफआईआर

989 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। हनी सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हनी पर उनके गाने ‘मखना’ में महिलाओं को लेकर विवादित शब्द इस्तेमाल करने का आरोप है। बीते दिनों इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें :-Birthday special : ये दिन प्यार, हंसी और केक से भरा हो, मेरी तरफ से बड़ा और टाइट हग –आलिया भट्ट 

आपको बता दें राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें :-‘आर्टिकल 15’ पर रोक की याचिका को SC ने किया खारिज

जानकारी के मुताबिक इस बारे में मनीषा गुलाटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था, “हमने पुलिस से कहा है कि वो मखना गाने में महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।” यह गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को हनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था। गाने को काफी पसंद किया गया था. गाने के लिरिक्स हनी सिंह ने लिखे  थे।

 

Related Post

शाहरुख के सपोर्ट में आए निखिल द्विवेदी, अपनी फिल्म के पोस्टर लॉन्च को किया रद्द

Posted by - October 12, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद किंग खान का परिवार काफी परेशान है। इस…
Alia Bhatt shared a post on social media

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, जिसमें लिखी यह पॉज़िटिव बातें

Posted by - September 3, 2020 0
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कि निधन के बाद आलिया भट्ट, महेश भट्टा और कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब…
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

Filmfare Awards: देखें कौन से एक्टर ने नामांकन में मारी बाजी और किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

Posted by - February 3, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी यानि साल 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जोकि अब…