हिंदुस्तान पेट्रोलियम में लगी भीषण आग

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में लगी भीषण आग

1204 0

सरोजनीनगर के अमौसी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड तेल डिपो में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ और स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना के बाद पहुंची सभी टीमों ने आनन फानन आग पर काबू पा लिया।

प्रापर्टी डीलर को धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

हालाकि इस घटना में कुछ कर्मचारी झुलस गए, लेकिन उनका उपचार कर उन्हे स्वस्थ कर दिया गया। फिलहाल यह कोई वास्तविक घटना नहीं थी, बल्कि तेल डिपो मैं अचानक आग लगने की घटना से निपटने के लिए कई टीमों द्वारा की गई संयुक्त मॉक ड्रिल थी। इस मॉक ड्रिल में दर्शाया गया कि मंगलवार अपराह्न करीब 11:20 बजे सरोजनीनगर के अमौसी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड भंडारण के अंदर टैंक से तेल रिसाव होने के कारण उसमें अचानक आग लग गई। जिसे तेल डिपो के अग्निशमन विभाग द्वारा फोम के जरिए बुझाने का काफी प्रयास किया गया।

लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ और अग्निशमन कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बाद पहुंची सभी टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई। इस घटना में कुछ कर्मचारियों को झुलस कर टैंक नंबर अट्ठारह की छत पर बेहोशी की हालत में पड़े होना दर्शाया गया। लेकिन एसडीआरएफ के जवानों ने फायर एंट्री सूट पहनकर रेस्क्यू करते हुए उन्हें आग से बाहर निकाल कर हार्नेस के सहारे नीचे लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया।

इस मॉक ड्रिल के दौरान एसडीआरएफ के सहायक सेनानायक आत्म प्रकाश यादव, दल नायक चंद्रेश्वर, एनडीआरएफ के पीके सिंह, परियोजना निदेशक बलबीर सिंह, एडीएम शैलेंद्र सिंह, एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर ओमकार यादव, मनोज गौतम, हेड कांस्टेबल राम प्रकाश राय, आरक्षी अनुराग दुबे, सौरभ सिंह, अजय यादव, इंद्रजीत, सोहन सिंह, डिपो के प्रबंधक परिचालन तेज नारायण सोनी, सुरक्षा अधिकारी समीर गुप्ता, टॉस अधिकारी तुषार वर्मा व मेंटेनेंस अधिकारी अतुल त्यागी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के अंत में मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने आग बुझाने वाली टीमों की काफी सराहना की।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री ने 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ

Posted by - January 2, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम…
pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Posted by - January 4, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने हड़ताल के दौरान कर्मियों पर की गयी कोई भी कार्यवाही को स्थगित करने के दिए निर्देश

Posted by - March 19, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  के द्वारा हड़ताल के दौरान कहीं-कहीं पर…

मछली चोरी के शक में 8 आदिवासियों पर टूटा दबंगों का कहर, पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध कर पीटा

Posted by - June 22, 2021 0
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है।…