हिना खान

जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से हिना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

908 0

बागेश्वर। 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिना खान ने कई आम महिलाओं की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव किया। इन आम सी महिलाओं को हीना खान ने स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से महिलाओं को ब्यूटी कल्चर एंड हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया गया।

हिना खान ने ब्यूटी कल्चर एंड हेल्थ केयर प्रशिक्षण के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में महिलाओं को मैनीक्योर, पैडीक्योर, थ्रे¨डग, मसाज, क्लीनप, फेसियल, मेक-अप तथा हेयर कटिंग एवं स्टाइल, भारतीय दुल्हन का मेकअप, मेहंदी, दिन व रात के मेकअप आदि सिखाया। साथ ही सप्ताह के आखिरी दिन प्रतिभागियों को जीवन संब‌र्द्धन शिक्षा के तहत स्वस्थ्य, स्वच्छता, योगा तथा कानूनी जानकारियां दी जाती है।

जाम में फंसी एम्बुलेंस को देख कविता कौशिक ने ड्राइवर्स को लगाई फटकार, कहा….

संस्थान के चन्दू नेगी ने प्रतिभागियों से कहा कि इस कार्य को स्वरोजगार के रुप में अपनाकर अपने जीवन को संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार कर सकती है या घर पर ही आप-पास के लोगों के थ्रे¨डग, हेयर कटिंग एवं स्टाइल, मेहंदी और मेक-अप कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं।

यदि कोई महिला काम करना चाहती है तो आज कल ब्यूटी पार्लरों में प्रशिक्षित महिलाओं की आवश्यकता बहुत है, वहां भी काम कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेन्द्र तिवारी ने जीवन संव‌र्द्धन शिक्षा के अन्तर्गत विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि वास्तव में आज समाज में परिवार में काफी समस्या है। विभिन्न कोर्स भी संस्थान के माध्यम से भिन्न भिन्न क्षेत्रों में दिये जा रहे है। इस अवसर पर सोनू नगरकोटी, चांदनी, कमला कम्र्याल,दुर्गा आर्या सहित 20 प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न, सीएम साय बोले- यह वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया

Posted by - October 15, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ‘बस्तर दशहरा पर्व’ आस्था और परंपरा का…
CM Bhajan lal Sharma

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted by - June 13, 2025 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद निधन…
CM Vishnu Dev Sai

आईआईएम रायपुर के निदेशक ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज गुरुवार…
CM Vishnudev Sai

गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक: साय

Posted by - October 22, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के…