शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ शुरु, 200 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

584 0

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते दिन गिरावट के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। लगातार दो दिन की तेजी के बाद कल शेयर बाजार में 207 अंकों की गिरावट देखी गई। आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया और डिविस लैब्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, आईटीसी, टाइटन कंपनी और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।

61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था।

Related Post

विदेशी मुद्रा भंडार: 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा, स्वर्ण भंडार मे भी बढ़ोत्तरी

Posted by - September 4, 2021 0
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकार्ड स्तर पर पहुंचा। 27 अगस्त 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा…
cm dhami

राज्यपाल कोश्यारी से सीएम धामी ने भेंट कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

Posted by - October 24, 2022 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत…
Amit Shah and CM Bhajanlal

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी…