हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने लॉकडाउन जल्द खत्म होने का बताया उपाय, वीडियो जारी दिया ये संदेश

935 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियों ने वह लोगों से अपील की कि अगर वे चाहते हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन जल्द ही खत्म हो, तो इससे संबंधित सरकार के तरफ से जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें।

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस, सफाई कर्मियों और मीडिया) पर हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हुए उनके साथ हरसंभव सहयोग करने की अपील की है।

वीडियो संदेश में सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है

रविवार को टि्वटर पर जारी किए वीडियो संदेश में सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी समाप्त हो तो हमें लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से पालन करना होगा।

अक्षय तृतीया : बिना घर से निकले खरीदें सोना, ऐसे होगी होम डिलीवरी

उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि सरकार को लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा न करनी पड़े तो सामाजिक दूरी हर कीमत पर बनाए रखनी होगी। उन्होंने ब्रजवासियों से कहा कि हमें जो छोटी-सी छूट मिली है वह खत्म न हो इसके लिए मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे का प्रयोग करें। कोई भी लापरवाही की तो वह आप और आपके परिवार पर भारी पड़ेगी।

हेमामालिनी ने कहा कि मैं व पूरा देश भी यह चाहता है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म हो

हेमामालिनी ने कहा कि मैं व पूरा देश भी यह चाहता है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म हो। तो इसके लिए आप घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए।इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को रमजान की बधाई देते हुए कहा था कि आज से एक माह के लिए रोजे़ शुरू हो रहे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि यह रमजान सभी के लिए स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए। रमजान मुबारक।

Related Post

अंडे में छिपे हजारों गुण, ना खाने वाले जानकर हो जाएंगे हैरान

Posted by - October 20, 2019 0
लखनऊ डेस्क। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं।  ज्यादातर लोग अंडे…
CM Yogi met his mother

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जौलीग्रांट, अस्पताल में मां का जाना हाल

Posted by - October 13, 2024 0
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार दोपहर अपनी मां सावित्री देवी से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।…
CM Dhami

व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा…