Satyendra Jain

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहुंचे बागपत

696 0
बागपत। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) बागपत पहुंचे थे।  इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।करीब चार महीने से किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। अब सरकार को अपना अहंकार छोड़कर इन बिलो को वापस ले लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी आने वाली है. दिल्ली सरकार किसानों को पानी और बिजली देने को पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है ओर किसानों के साथ कृषि कानूनों का भी वह पूरी तरह से विरोध करती है। सरकार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत किसानों पर उनकी ही जमीन पर मजदूरी कराने का काम करने जा रही है जिससे वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा, जो अमेरिका में 50 साल पहले हुआ था उसे अब ये सरकार भारत मे लाना चाहती है।

किसान आंदोलन पर बोले सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने कहा कि किसानों का जो आंदोलन चल रहा है, 3 महीने से ज्यादा हो गए 4 महीने होने वाले है। सरकार को अहंकार छोड़ कर उनकी समस्याओं को ध्यान देना चाहिए और उनकी डिमांड को मान लेना चाहिए। तीनो कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। एक कृषि कानून के अंदर कहा गया है कि भंडारण की सीमा को खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दूसरी दिक्कत कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की हैं. किसान इतना पढ़ा लिखा नहीं है, जो आम किसान है छोटे किसान है उनकी जमीन कुछ बड़े लोग अपने कब्जे में ले लेंगे, फिर किसान अपने खेत के अंदर मजदूरी करेगा। यह कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग अमरीका में देख लीजिए जो वहां 50 साल पहले हुआ था उसको इंडिया में करना चाह रहे हैं जो किसान खेत का मालिक है उसे मजदूर बनना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने चाहिए।

Related Post

TRIVENDRA SINGH RAWAT

हरीश रावत को लेकर चिंतित दिखे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र , केंद्रीय मंत्री को किया फोन

Posted by - March 25, 2021 0
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो कभी…
yogi

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: कौशल विकास मिशन से 14 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण

Posted by - March 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) के 8 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न…
Lalu Yadav filed his nomination

लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया नामांकन, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव रहे मौजूद

Posted by - June 23, 2025 0
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने…

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को इतने फीसदी आरक्षण का जल्द प्रस्ताव

Posted by - January 19, 2019 0
राजस्थान। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक तौर पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर आगे बढऩे का…