swami prasad maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर तंज, कही ये बात…

707 0
बदायूं। मुरादाबाद में पत्रकारों पर हमले की प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बोला हमला।  स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि ये लोकतंत्र के चौथे खंभे पर सीधा प्रहार है। समाजवादी पार्टी अपने पुराने चरित्र से बाहर नहीं आ रही है। इसी गुंडाराज के चलते जनता ने इनको खारिज किया था और यह फिर उसी गुंडाराज के रास्ते पर चल पड़े हैं और जनता फिर इन्हें खारिज करेगी।

अखिलेश की साइकिल यात्रा बेमौसम बरसात

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि साइकिल यात्रा एक बेमौसम बरसात की तरह है। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहुंचे बागपत

उन्होंने (Swami Prasad Maurya) कहा कि आजम खान को जेल गए साल भर से ज्यादा हो गया और अखिलेश को उनके प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए साइकिल यात्रा की अब याद आई है। अभी तक अखिलेश कुंभकर्णी नींद सो रहे थे। अब जब चुनाव चौखट पर है। इसलिए उन्हें साइकिल यात्रा याद आने लगी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने साईकिल यात्रा को जनता के साथ छलावा करार दिया। अखिलेश राजनीति में फेल होने पर साइकिल की गणित साधने का तरीका अपना रहे हैं।

Related Post

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 20, 2021 0
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने शनिवार को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र…
DGP Prashant Kumar

यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ: पहलगाम (Pahalgam Attack) में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों…
Registration will be required for installing lift/escalator

अब परिसरों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिला…